-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jai Shankar Said Pakistan Got Information About Operation Sindoor 30 Minutes Later
एयर स्ट्राइक के 30 मिनट बाद मिली पाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी, जयशंकर ने कहा- मैंने नहीं किया फोन
- Written By: Saurabh Pal
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेशी मामलों की सलाहकार समिति को संबोधित करते हुए बताया कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के 30 मिनट बाद जानकारी दी गई। इसके साथ सीजफायर को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया है।

एस जयशंकर (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः ऑपरेशन सिंदूर की पाकिस्तान को जानकारी देने को लेकर देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब एस जयशंकर ने इस मसले पर दूसरी बार बयान दिया है, जो पहले से अलग है। विदेश मंत्री ने सोमवार को संसदीय समिति को बताय कि भारतीय सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने पाकिस्तान को उनके क्षेत्र में आतंकी शिविरों पर हवाई हमले करने के बाद ही उन्हें सूचित किया था।
सूत्रों ने जयशंकर के बयान के हवाले से कहा, ‘भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के 30 मिनट बाद इस्लामाबाद को अलर्ट किया गया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों उड़ा दिया था।
‘सीजफायर में अमेरिका का कोई हस्तक्षेप नहीं’
सम्बंधित ख़बरें
POK में JAAC नेतृत्व पर खतरा! मार्च से पहले बढ़ा तनाव, आसिम मुनीर ने आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का दिया निर्देश
अब बंदूक ही नहीं, AI और आधुनिक तकनीक से लैस हो रहे पाकिस्तानी आतंकी, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
विदेश मंत्री ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने पाकिस्तान से कभी बात नहीं की। अमेरिका के कथित हस्तक्षेप के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान को रोकने का फैसला पाकिस्तान की अपील के बाद द्विपक्षीय रूप से लिया गया था। एस जयशंकर विदेशी मामलों की सलाहाकर समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को तभी रोका गया जब पाकिस्तान के डीजीएमओ ने इसे रोकने के लिए कहा। दोनों देशों के बीच अमेरिका की भूमिका का कोई सवाल नहीं है। सीजफायर पर ट्रंप प्रशासन का कोई योगदान नहीं है।
विदेश मंत्री की बैठक पर सोशल मीडिया पोस्ट
जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ भारत की शून्य-सहिष्णुता नीति पर चर्चा की। इस संबंध में एक मजबूत और एकजुट संदेश भेजने के महत्व को रेखांकित किया।’
Chaired the Consultative Committee Meeting of MEA this morning in Delhi. Discussed #OpSindoor and India’s zero-tolerance policy against terrorism in all its forms and manifestations. Underlined the importance of sending a strong and united message in that regard. pic.twitter.com/xa42X4WJBe — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 26, 2025
कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस ने जयशंकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों के बारे में पाकिस्तान को पहले ही सूचित कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि मंत्री ने बैठक में सांसदों को बताया कि केवल दोनों देशों के डीजीएमओ ने एक-दूसरे से बात की। किसी अन्य भारतीय अधिकारी ने पाकिस्तानी पक्ष से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि भारत से पाकिस्तान से बात करने का आग्रह करने वाले अमेरिका को बताया गया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Jai shankar said pakistan got information about operation sindoor 30 minutes later
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMAkola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
Jul 15, 2026 | 06:38 PMविश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














