-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jagjit Singh Dallewal Medical Help Punjab Bhagwant Mann Government Kisan Andolan Farmers Protest
डल्लेवाल मामले पर SC की पंजाब सरकार को फटकार, कहा- आपके नेता और अधिकारी बोल रहे ‘झूठ’
- Written By: राहुल गोस्वामी
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को पंजाब सरकार से कहा कि उसके अधिकारी और कुछ किसान नेता मीडिया में यह गलत धारणा बना रहे हैं कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने की कोशिश की जा रही है।

SC ने फिर जताई किसान नेता डल्लेवाल पर चिंता
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को पंजाब सरकार से कहा कि उसके अधिकारी और कुछ किसान नेता मीडिया में यह गलत धारणा बना रहे हैं कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने की कोशिश की जा रही है। इस बाबत जस्टीस सूर्यकांत और जस्टीस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि वह स्पष्ट करती है कि अदालत ने कभी भी डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने का निर्देश नहीं दिया, बल्कि वह केवल उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और चाहती है कि उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।
वहीं जस्टीस सूर्यकांत ने कहा कि अदालत ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन ऐसा लगता है कि पंजाब सरकार के अधिकारी और कुछ किसान नेता जमीनी स्तर पर स्थिति को और जटिल बनाने के लिए मीडिया में गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। आज बेंच ने कहा कि, “हमें डल्लेवाल के प्रति कुछ किसान नेताओं की सद्भावना को परखने की जरूरत है।”
देश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने स्थिति को जटिल बनाने के किसी भी प्रयास से इनकार किया और कहा कि डल्लेवाल को अपना अनशन खत्म किए बिना चिकित्सा सहायता लेने के लिए मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीठ ने कहा कि चूंकि पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इस मामले में डिजिटल माध्यम से पेश हो रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि अदालत का संदेश नीचे तक जाएगा।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से हलफनामा दाखिल करने को कहा, जिसमें यह बताया गया हो कि 20 दिसंबर के उसके आदेश का कितना पालन किया गया है। उस आदेश में न्यायालय ने पंजाब सरकार को डल्लेवाल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।
इस बाबत शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तारीख तय की। शीर्ष अदालत ने डल्लेवाल की ओर से दायर एक नयी याचिका पर केंद्र को नोटिस भी जारी किया है। डल्लेवाल की याचिका में केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद 2021 में प्रदर्शनकारी किसानों से किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न वादों को पूरा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Jagjit singh dallewal medical help punjab bhagwant mann government kisan andolan farmers protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMMPPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू
Jul 12, 2026 | 10:39 PMहिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Jul 12, 2026 | 10:34 PMसमुद्र ने लौटाई शहर की गंदगी, जुहू बीच पर लगा प्लास्टिक का अंबार, समुद्री जीवों और पर्यटकों पर बढ़ा खतरा
Jul 12, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














