-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Mppsc Adpo Recruitment 2026 Online Application Reopen Law Graduate Assistant District Prosecution Officer
MPPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू
- Written By: हितेश तिवारी
MPPSC Recruitment : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
MPPSC ADPO Vacancy : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (Law) के छात्रों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (Assistant District Prosecution Officer-ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है।
ऐसे अभ्यर्थी जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब नया मौका दिया गया है। आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से दोबारा शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन मान्य नहीं होगा।
MPPSC ने ADPO भर्ती की आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि (Law) में स्नातक (LLB) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
HPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
DU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
CSIR-NAL Recruitment 2026: 10वीं से लेकर BE, MTech पास उम्मीदवारों के लिए मौका, 42 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के वेतनमान के अनुसार 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें : Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरें
आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखना न भूलें।
Mppsc adpo recruitment 2026 online application reopen law graduate assistant district prosecution officer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल में फिर हुआ भीषण हादसा: चंबा में मोड़ मुड़ते ही खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
Aug 08, 2026 | 09:48 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 09:40 AMSL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके
Aug 08, 2026 | 09:37 AMOh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMअमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
Aug 08, 2026 | 09:24 AMमेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Aug 08, 2026 | 09:24 AMआप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
Aug 08, 2026 | 09:15 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














