- Hindi News »
- India »
- Indias Preparation For Hosting Olympics Khelo India Instead Of National Sports Policy
ओलंपिक की मेजबानी के लिए पीएम मोदी का मास्टरप्लान, ‘खेलो भारत’ नीति IOC को…
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल नीति का नाम बदल दिया है। अब इसे खेलो भारत के नाम दिया है। इसके साथ ही कई अन्य बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव खेलों में सुधार और ओलंपिक की मेजबानी के मद्देनजर किया गया है।
- Written By: Saurabh Pal

मसुख मांडविया और पीएम मोदी
नई दिल्लीः विश्व खेलों में भारत को शीर्ष पांच में लाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ‘खेलो भारत’ नीति को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य देश को 2036 ओलंपिक के लिए मजबूत दावेदार बनाने के लिए एक मजबूत प्रशासनिक ढांचे के साथ-साथ कोचिंग और खिलाड़ियों के समर्थन के मामले में ‘विश्व स्तरीय प्रणाली’ तैयार करना है। पहले इसे राष्ट्रीय खेल नीति कहा जाता था और 1984 में पहली बार पेश किया गया था। खेलो भारत नीति 2025 अब 2001 की नीति का स्थान लेगी। यह देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र की बेहतरी के लिए योजनाओं को तैयार करने के लिए एक ‘मार्गदर्शक दस्तावेज’ है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नीति और मंत्रिमंडल के अन्य फैसलों के बारे में संवाददाताओं से कहा कि ‘‘हमने पिछले 10 साल के अनुभव का इस्तेमाल किया है। नई नीति खेलों में सुधार की दिशा में काम करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को शीर्ष पांच खेल राष्ट्रों में शामिल करना है। यह हमारा मुख्य उद्देश्य है।
2036 ओलंपिक के लिए युद्धस्तर पर भारत की तैयारी
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की इच्छा जता चुका है, जिसके लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को देश में लाने पर बड़े पैमाने पर जोर दिया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो के एक बयान में नयी नीति को केंद्रीय मंत्रालयों, नीति आयोग, राज्य सरकारों, राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ), खिलाड़ियों, इस मामले के विशेषज्ञों और हितधारकों के साथ ‘व्यापक विचार-विमर्श’ का परिणाम बताया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘आज भारत की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेलों का केंद्र बनने के प्रयासों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। कैबिनेट ने खेलों के लिए राष्ट्रीय नीति, खेलो भारत नीति को मंजूरी दे दी है।”
CSK के कप्तान बनेंगे संजू सैमसन? इस खिलाड़ी के बदले करेगी ट्रेड, बन गया प्लान!
खेलो भारत से नीति लाएगी नई क्रांति
पीएम ने कहा कि यह नीति पांच स्तंभों पर आधारित है। इसमें वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता, आर्थिक विकास के लिए खेल, सामाजिक विकास के लिए खेल, जन आंदोलन के रूप में खेल, शिक्षा के साथ एकीकरण (एनईपी 2020) शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खेल प्रतिभाएं हमेशा फलती-फूलती रहें।” खेलो भारत नीति के तहत खेल को पर्यटन और आर्थिक विकास से जोड़ा जायेगा। वैष्णव ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग आईपीएल, फुटबॉल मैच देखने के लिए यात्रा करते हैं। इससे पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। यह दस्तावेज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ जुडने का प्रयास करता है, जिसमें खेलों को स्कूली पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग बनाया गया है।
‘वैश्विक खेलों में भारत बनेगा मजबूत ताकत’
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को नया आकार देने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘यह ऐतिहासिक नीति जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे, खिलाड़ियों के विकास का समर्थन करने और भारत को वैश्विक खेलों में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करने के लिए एक रणनीतिक रूपरेखा की तरह है।” पिछली नीति में किए गए बदलावों में निजी कंपनियों की अधिक भागीदारी का आह्वान करना शामिल है। मांडविया पहले ही इसका जिक्र कर बता चुके हैं कि उन्होंने 40 से अधिक कंपनियों के साथ विचार-विमर्श किया है जो व्यक्तिगत ओलंपिक खेलों को अपनाने की इच्छुक हैं।
Indias preparation for hosting olympics khelo india instead of national sports policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMमहंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
May 18, 2026 | 12:52 PMउज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश
May 18, 2026 | 12:48 PMधुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:41 PMप्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
May 18, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














