-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl Csk Preparing Trade Sanju Samson
CSK के कप्तान बनेंगे संजू सैमसन? इस खिलाड़ी के बदले करेगी ट्रेड, बन गया प्लान!
- Written By: आकाश मसने
IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो खुल गई है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में शामिल करना चाहती है।

महेंद्र सिंह धोनी व संजू सैमसन (सोर्स: सोशल मीडिया)
IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो खुल गई है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की नजर राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर है। सीएसके संजू को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। हालांकि, अभी तक सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।
क्रिकबज से बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हम संजू को लेकर निश्चित रूप से सोच रहे हैं। वह एक भारतीय ओपनर हैं और विकेटकीपर भी हैं। अगर वे उपलब्ध हुए, तो हम जरूर उन्हें लाने पर विचार करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि किस खिलाड़ी के बदले उन्हें ट्रेड किया जाएगा।
संजू के बदले ऋतुराज को रिलीज कर सकती है चेन्नई
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को 18 करोड़ में पहले खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया था। वहीं, चेन्नई ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी इतनी ही रकम में रिटेन किया था। ऐसे में दोनों के बीच ट्रेड की चर्चाएं होना स्वाभाविक है। लेकिन सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग पहले ही कह चुके हैं कि ऋतुराज को लॉन्ग टर्म प्लान के तहत कप्तान बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
क्या संजू को कप्तान बनाएंगी सीएसके?
अगर ऐसा हाेता है तो संजू सैमसन सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे। क्याेंकि आईपीएल 2025 में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआती मैचों के बाद चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वे पूरे सीजन से बाहर हो गए। इसके बाद कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। संजू विकेटकीपर के तौर पर धोनी और कप्तान के तौर ऋतुराज का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।
राजस्थान पर कई फ्रेंचाइजियों की नजर
आईपीएल 2025 के बाद राजस्थान रॉयल्स ने कोच राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में लंदन में रिव्यू मीटिंग की थी। बैठक में माना माना गया कि संजू समेत कई खिलाड़ियों में दूसरी फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई है। संजू के अलावा राजस्थान के पास ध्रुव जुरेल जैसा एक और विकेटकीपर-बल्लेबाज है, जो टीम के लिए वैल्यूएबल एसेट बनकर उभरे हैं और सैमसन की कमी को भी पूरा कर सकते हैं।
2021 में राजस्थान के कप्तान बने संजू सैमसन
संजू सैमसन 2013 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। उन्हें 2021 में टीम की कप्तानी सौंपी गई। केरल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में उनके नाम 4000 से ज़्यादा रन और 3 शतक हैं। 2021 में रॉयल्स के कप्तान के तौर पर अपने पहले सीज़न में उन्होंने 484 रन बनाए, जिसमें कप्तान के तौर पर अपने पहले आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ 63 गेंदों पर 119 रनों की शानदार पारी भी शामिल है।
कब खुलती है ट्रेड विंडो
ट्रेडिंग विंडो 2 बार खुलती है। पहली बार IPL 2025 खत्म होने के 7 दिन बाद खुलती है। तब से लेकर IPL 2026 की नीलामी के 7 दिन पहले तक खिलाड़ी को ट्रेड किया जा सकता है। वहीं दूसरी बार IPL 2026 नीलामी के अगले दिन से लेकर IPL 2026 शुरू होने के 30 दिन पहले तक यह विंडो खुलती है।
क्या है ट्रेड के नियम?
- विदेशी खिलाड़ी के लिए NOC जरूरी।
- नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी को उसी साल ट्रेड नहीं किया जा सकता।
- एक खिलाड़ी एक सीजन में केवल एक बार ट्रेड होगा।
- ट्रेड की रकम फ्रेंचाइजी के सैलरी कैप में शामिल नहीं होगी, लेकिन खिलाड़ी की सैलरी होगी
- किसी भी खिलाड़ी का ट्रेड तभी संभव होगा जब वह फिट हो और सभी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी हों
- खिलाड़ी की फिटनेस की जिम्मेदारी खरीदने वाली फ्रेंचाइजी की होगी
धोनी ही नहीं इन प्लेयर्स ने भी कराया है अपना ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन, देखें लिस्ट
क्या है ट्रेड के तरीके?
- सीधी ट्रेड- बिना किसी अतिरिक्त पैसे के खिलाड़ियों की अदला-बदली।
- बातचीत के ज़रिए बढ़ोतरी – अगर खिलाड़ी की फीस बढ़ाई जाती है, तो उसका हिस्सा खिलाड़ी और बेचने वाली टीम के बीच बांटा जाता है। इसके बाद खिलाड़ी एक नया अनुबंध साइन करेगा।
- बातचीत के ज़रिए कमी – अगर खरीदने वाली टीम खिलाड़ी को कम सैलरी पर लेती है, तो अंतर की राशि बेचने वाली टीम को दे दी जाएगी। लेकिन खिलाड़ी की सैलरी कम नहीं होगी।
- स्वेच्छा से कटौती- अगर खिलाड़ी खुद कम सैलरी लेने के लिए तैयार है तो यह ट्रेड संभव है। इसके लिए BCCI को लिखित सहमति होनी चाहिए। अगर BCCI को इसमें कोई गड़बड़ी लगती है तो वह ट्रेड रद्द कर सकता है
Ipl csk preparing trade sanju samson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














