-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- India Slams Pakistan Over Ram Mandir Remarks Mea Statement Modi Ayodhya
‘हमें ज्ञान ना दे पाकिस्तान…’ राम मंदिर पर PAK को लगी मिर्ची पर MEA का जवाब, कहा- अपना घर देखो
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Narendra Modi के द्वारा अयोध्या के राम मंदिर में धर्म ध्वजा फहराने को लेकरा पाकिस्तान के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर भारत ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए चेतावनी दी।

राम मंदिर पर की गई पाक की टिप्पणी पर भारत का करारा जवाब (फोटो- सोशल मीडिया)
India Reply Pakistan on criticism of PM Modi Ram Mandir Flag Hoasting: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्म ध्वजा फहराई, तो सीमा पार पाकिस्तान को यह रास नहीं आया। पाकिस्तान ने अपनी आदत के मुताबिक इस मसले में टांग अड़ते हुए इस पर भी जहर उगलने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे ऐसा करारा जवाब दिया है कि उसकी बोलती बंद हो गई। भारत ने साफ लफ्जों में कह दिया है कि जिसका खुद का दामन दागदार हो, उसे दूसरों को नसीहत देने का कोई हक नहीं है। भारत की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान की उस बौखलाहट पर आई है जो उसने पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर दिखाई थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को पाकिस्तान की राम मंदिर पर की गई टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि हम पाकिस्तान के कथित बयानों को पूरी तरह नकारते हैं। एक ऐसा देश जहां अल्पसंख्यकों के साथ कट्टरता, दमन और व्यवस्थित दुर्व्यवहार का गहरा इतिहास रहा हो, उसके पास दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का कोई आधार नहीं है। भारत ने कड़ी नसीहत दी कि पाखंडी उपदेश देने के बजाय पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए और अपने देश में मानवाधिकारों के खराब रिकॉर्ड को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि पाक ने मंगलवार को राम मंदिर में पीएम मोदी के धर्म ध्वजा फहराने को लेकर आपत्ती जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करी थी।
#WATCH | Delhi | On Pakistan’s Ministry of Foreign Affairs’ statement on flag-hoisting ceremony of Ram Temple, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “We have seen the reported remarks and reject them with the contempt they deserve. As a country with a deeply stained record of… pic.twitter.com/4dH5HAnIyy — ANI (@ANI) November 26, 2025
‘पाखंडी उपदेश’ पर आर-पार
दरअसल, मंगलवार को राम मंदिर के निर्माण कार्य के औपचारिक समापन के तौर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में पीएम मोदी शामिल हुए थे। इसी बात पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने चिंता जताई थी और बाबरी मस्जिद स्थल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव का प्रतिबिंब है। पाकिस्तान की इसी बेतुकी बयानबाजी पर भारत ने उसे आईना दिखाया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान की यह टिप्पणी पूरी तरह बेबुनियाद है और उसे भारत के आंतरिक मामलों में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘आज दिल्ली सो नहीं पाएगी’: चंद्रशेखर की हुंकार! रैली से क्यों गायब थी चुनौती देने वाली ‘गर्लफ्रेंड’?
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
अयोध्या में क्या था खास?
इस विवाद से इतर अयोध्या में नजारा बेहद दिव्य था। पीएम मोदी ने मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा धर्म ध्वज फहराया, जिस पर सूर्यवंश का प्रतीक और ‘ॐ’ अंकित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का प्रांगण भारत के सामूहिक सामर्थ्य की पहचान है। यहां सप्त मंदिरों का निर्माण हुआ है, जिसमें माता शबरी, निषादराज, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र और संत तुलसीदास जैसे महान व्यक्तित्वों के मंदिर शामिल हैं। यहां जटायु और गिलहरी की मूर्तियां भी हैं, जो बड़े संकल्पों की सिद्धि के लिए छोटे प्रयासों का महत्व बताती हैं।
India slams pakistan over ram mandir remarks mea statement modi ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














