-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Repeated Morarji Mistake Will Jaishankar Get Nishan E Pakistan
अब जयशंकर को भी मिलेगा निशान-ए-पाकिस्तान? विदेश मंत्री कर बैठे मोरारजी वाली गलती, कांग्रेस बोली- ये पाप है
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस पार्टी विदेश मंत्री द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की पाकिस्तान को सूचना देने वाले बयान को तूल देने में जुट गई है। पवन खेड़ा ने आज कहा कि मोरारजी देसाई वाली गलती विदेश मंत्री ने दोहराई है। यह पाप है।

मोरारजी देसाई, जय शंकर, पवन खेड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पत्रकार से बातचीत में कहा था कि हमले पाकिस्तान को हमले से पहले जानकारी दी थी। विदेश मंत्री के इसी बयान को कांग्रेस पार्टी हथियार बना कर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। आज कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो गलती की थी। वही गलती दोबारा की गई है। ये पाप है।
राहुल गांधी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा, ‘विदेश मंत्री ने कहा था कि ऑपरेशन की शुरुआत में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। इसे अब ऐसे पेश किया जा रहा है, जैसे ऑपरेशन से पहले उन्हें जानकारी दी गई हो।’
जयशंकर के बयान को तूल देने में जुटी कांग्रेस
सम्बंधित ख़बरें
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी अड़ी हुई है और मामले को तूल देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से राहुल गांधी का सवाल दोहराते हुए कहा कि विदेश मंत्री ने स्वीकारा है कि उन्होंने एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान को जानकारी दे दी थी। अब सरकार बताए, इस वजह से हमने कितने विमान गंवाए। ये कोई गलती नहीं थी, ये एक अपराध था, पाप था। देश का सच्चाई जानने का हक है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देशहित के मुद्दों पर ओछी राजनीति कर रही है। उसके बाद भी सोचती है कि विपक्ष चुप रहेगा और देश की सुरक्षा से जुड़े सवाल नहीं पूछेगा।
‘जब प्रधानमंत्री ने पैर पर मारी कुल्हाड़ी’
पवन खेड़ा ने कहा कि विदेशमंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर की सूचना पाकिस्तान को देकर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई वाली गलती दोहराई है। इतिहास गवाह है कि जब मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने जनरल ज़िया उल-हक को फोन कर कहा कि हमें R&AW वालों ने बताया है कि काहुटा में न्यूक्लियर प्रोजेक्ट को लेकर पाकिस्तान की क्या तैयारी चल रही है?
इसके बाद उन्होंने सारी डिटेल पाकिस्तान को बता दीं। इस घटना के कुछ दिन बाद ही हमने R&AW के कई लोगों को गंवा दिया और उनकी दशकों की मेहनत बर्बाद हो गई। आपको बता दें कि ये जानकारी पाकिस्तान को देने वाले मोरारजी को ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से नवाजा गया। मोरारजी देसाई के इस पाप की कीमत आज भी देश अदा कर रहा है। इसी तरह एस. जयशंकर ने जो किया, वह पाप की श्रेणी में आता है।
क्या जयशंकर को मिलेगा निशान-ए- पाकिस्तान?
कांग्रेस के मुताबिक जयशंकर और मोरारजी देसाई ने एक प्रकार की गलती की। देसाई की वजह से कई रॉ के एजेंट मारे गए और जयशंकर की वजह से देश के जवानों की जान खतरे में आ गई थी। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या जयशंकर को निशान-ए-पाकिस्तान से नावाजा जाएगा। इसका जवाब है नहीं। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पहले की अपेक्षा अब बहुत बदल चुके हैं। ऐसा नहीं होने वाला है।
India repeated morarji mistake will jaishankar get nishan e pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMAkola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
Jul 15, 2026 | 06:38 PMविश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM












