-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Pawan Khera Attack Modi Jaishankar On Operation Sindoor
‘सिंदूर का सौदा होता रहा मोदी-जयशंकर चुप्पी साधे रहे’, पवन खेड़ा का सरकार पर घातक प्रहार, राहुल गांधी बोले- गलती नहीं अपराध है
- Written By: अभिषेक सिंह
विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के जरिए कांग्रेस बीजेपी को लगातार निशाना बना रही है। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मुद्दे पर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा है

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और कांग्रेस में तकरार छिड़ ही गई। इस तकरार के नेपथ्य में विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान है। जिसके जरिए कांग्रेस बीजेपी को लगातार निशाना बना रही है। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मुद्दे पर केन्द्र की बीजेपी सरकार को घेरा है।
राहुल गांधी ने एक बार फिर पाकिस्तान को हमले की जानकारी देने पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बयानबाजी नहीं है। यह निंदनीय है। इसलिए मैं फिर पूछूंगा कि हमने कितने भारतीय विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई गलती नहीं थी। यह एक अपराध था और देश को सच जानने का हक है।
क्या बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विदेश मंत्री कह रहे हैं कि ऑपरेशन की शुरुआत में पाकिस्तान को बताया गया था कि भारत सिर्फ आतंकी ढांचे को निशाना बना रहा है, पाकिस्तानी सेना को नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
EAM Jaishankar’s silence isn’t just telling — it’s damning. So I’ll ask again: How many Indian aircraft did we lose because Pakistan knew? This wasn’t a lapse. It was a crime. And the nation deserves the truth. https://t.co/izn4LmBGJZ — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2025
सिंदूर का सौदा होता रहा…: पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा कि विदेश मंत्री ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को दी थी। राहुल गांधी ने आज भी सवाल पूछा है, कुछ दिन पहले भी पूछा था। ट्रंप ने व्यापार की धमकी देकर युद्ध रोक दिया। यह बहुत गंभीर मामला है। सिंदूर का सौदा होता रहा और पीएम मोदी चुप रहे। न तो वह अमेरिका पर मुंह खोलते हैं और न ही चीन पर, उनके पास आपका कौन सा राज है?
LIVE: Congress party briefing by Shri @Pawankhera at Congress Office, 24 Akbar Road, New Delhi. https://t.co/91ZDxe6c0U — Congress (@INCIndia) May 19, 2025
पवन खेड़ा ने इस दौरान सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को क्यों बताया? क्या इसे कूटनीति कहते हैं? ये जासूसी है, ये देशद्रोह है, ये अपराध है। आपने कहा कि हमने पाकिस्तान को सूचना दी।
उन्होंने कहा कि क्या इसी जासूसी की वजह से मसूद अजहर और हाफिज सईद भागे? आपने उन्हें क्यों बचाया? आपने मसूद अजहर को दूसरी बार बचाया, आपने पहले कंधार में उसे बचाया था। बयान के बाद आपने आतंकी ठिकानों को खाली कराया या नहीं? कितने आतंकी भागे? कितने एजेंट मारे गए?
रेलवे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर का प्रचार, PM मोदी की फोटो छपने से मचा सियासी बवाल!
पवन खेड़ा ने कहा कि इनका इतिहास रहा है, मोरारजी देसाई ने कोहाट में परमाणु संयंत्र की जानकारी पाकिस्तान को दी। पाकिस्तान ने हमारे रॉ का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट कर दिया, हमारे कितने एजेंट मारे गए? उन्होंने कहा कि ये लोग पहले भी ये पाप करते रहे हैं। जयशंकर ने भी यही कहा कि सिंदूर और देश के साथ गद्दारी से पेश आना स्वीकार्य नहीं है। हम सवाल पूछेंगे।
Rahul gandhi pawan khera attack modi jaishankar on operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अतीक अहमद के बेनामी नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, ED की जांच के बीच अवैध निर्माणों पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर
Jul 15, 2026 | 07:58 PMभोपाल डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, संपत्ति हड़पने के लिए अंधे दंपत्ति की हत्या; दो सगे भाई गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 07:52 PMDelhi Riots Case: उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार के साथ हफ्ते में दो बार होगी ई-मुलाकात
Jul 15, 2026 | 07:49 PMRahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
Jul 15, 2026 | 07:48 PMसीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
Jul 15, 2026 | 07:44 PMOnePlus N6x की भारत में एंट्री तय, Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट, दमदार बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Jul 15, 2026 | 07:43 PMपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला
Jul 15, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM













