- Hindi News »
- Maharashtra »
- Parbhani »
- Rahul Gandhi Plane Will Also Crash In Maharashtra Elections Amit Shah
‘सोनिया जी.. महाराष्ट्र चुनाव में राहुल गांधी का विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा’, आखिर ऐसा क्यों बोल गए अमित शाह
- Written By: विजय कुमार तिवारी
चुनावी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को सावधान करते हुए कहा कि... सोनिया जी, कृपया ध्यान दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आपका राहुल विमान एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( फाइल फोटो)
जिंतूर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘राहुल बाबा’ नाम का विमान, जो पहले ही “20 बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है”, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त होने वाला है।
अमित शाह ने जिंतूर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “सोनिया जी ने राहुल बाबा नाम के विमान को 20 बार उतारने की कोशिश की और 20 बार विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब फिर से इसे महाराष्ट्र में 21वीं बार उतारने की कोशिश की जा रही है। सोनिया जी, कृपया ध्यान दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आपका राहुल विमान एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।”
केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष के महा विकास अघाड़ी गठबंधन को ‘औरंगजेब फैन क्लब’ बताते हुए जमकर हल्ला बोला। साथ ही महाराष्ट्र की जनता को सावधान किया। उन्होंने कहा, “आघाड़ी (महा विकास आघाड़ी) केवल तुष्टिकरण करना चाहता है। हम शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलते हैं और आघाड़ी के लोग औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे लेंगे बड़ा फैसला, DMK-कांग्रेस अनबन पर संजय राउत ने दिया बयान
एमपी कांग्रेस में मचा घमासान: मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी का विरोध, दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजने की मांग
राहुल गांधी ने खुदकुशी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से की बात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
उन्होंने आगे दावा किया कि आघाड़ी सरकार ने 4 हजार करोड़ रुपये की मराठवाड़ा वाटर ग्रिड योजना को रोक दिया था। “इससे सूखाग्रस्त मराठवाड़ा को पानी नहीं मिल पा रहा था।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “2019 में हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना को आगे बढ़ाने की पहल की, लेकिन उद्धव जी की सरकार आते ही इसे फिर से रोक दिया गया… मैं कहता हूं कि हमारी महायुति सरकार यहां के हर खेत तक पानी पहुंचाने का काम करेगी।” अमित शाह ने कहा कि 23 नवंबर को पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से महायुति सरकार बनेगी।
इसे भी पढ़ें…अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पूछा सवाल- 370 की बहाली पर अपना स्टैंड करें क्लीयर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “क्या आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे जानना चाहते हैं? मेरी बात ध्यान से सुनिए, 23 नवंबर को (महा विकास) अघाड़ी का सफाया हो जाएगा। 23 तारीख को पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से महायुति सरकार बनेगी।” उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन करेगी।
इसे भी पढ़ें…नागपुर में बोले योगी : फिर से चुनें डबल इंजन वाली सरकार, महा विकास अघाड़ी अनाड़ियों का गठबंधन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “वक्फ बोर्ड ने कई गांवों की जमीन को वक्फ संपत्ति घोषित किया है – जिसमें मंदिर, किसानों की जमीन शामिल है। हमने उसमें (वक्फ अधिनियम) संशोधन के लिए एक विधेयक लाया, लेकिन राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे ने इसका विरोध किया।” महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Rahul gandhi plane will also crash in maharashtra elections amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PMयादव बनाम मुस्लिम मत बनाओ… पटना कोचिंग विवाद पर संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- जल्द ही खान सर पर होगी रेड
Jun 06, 2026 | 07:41 PMमुंबईः रेलवे का मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों के रफ्तार पर असर, इन स्टेशनों के बीच होंगी कई ट्रेनें प्रभावित
Jun 06, 2026 | 07:41 PMमुंबई लोकल में पानी से भरा गिलास लेकर चढ़ा युवक, भीड़ के बीच पूरा किया हैरान कर देने वाला चैलेंज
Jun 06, 2026 | 07:39 PMPahlaj Nihalani की प्रेयर मीट में उमड़ा बॉलीवुड, अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
Jun 06, 2026 | 07:31 PMPHOTOS: कोई कॉकरोच मास्क तो कोई किताब और फूल लेकर पहुंचा…देखें CJP के प्रदर्शन की सबसे वायरल तस्वीरें
Jun 06, 2026 | 07:22 PMगर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा: विदर्भ से हैदराबाद-हुबली जाना हुआ आसान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग
Jun 06, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM













