-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Huge Uproar In Rajya Sabha Opposition Walked Out For Not Apologizing Publicly
राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा, बीजेपी सांसद के सार्वजनिक तौर माफी नहीं मांगने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Written By: शुभम पाठक
आज राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जहां पूरे विपक्ष ने बीजेपी सांसद घनश्याम तिवारी की टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जहां सवाल जवाब में तीखी जुबानी वार के बाद माफी नहीं मांगने से नाराज विपक्षी नेता ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट के कारण की बात करें तो इसका कारण है कि बीजेपी सांसद घनश्याम तिवारी और कांग्रेस नेता और सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के बीच एक टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया।
वहीं विपक्ष सांसद घनश्याम तिवारी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग करने लगे। जिसके बाद सार्वजनिक तौर पर घनश्याम की तरफ से माफी न मांगने से विपक्षी सांसद नाराज हो गए और राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही विपक्षी नेताओं ने सभापति जगदीप धनखड़ पर आरोप लगाया है कि वो घनश्याम तिवारी का बचाव कर रहे हैं।
मल्लिकार्जून पर टिप्पणी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सदन की शुरूआत की जबरदस्त गर्माहट के साथ हुई, जहां प्रश्नकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सांसद घनश्याम तिवारी की मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए उन पर वंशवादी राजनीति से आने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
90% करोड़पति… तो 31% के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए राज्यसभा सांसदों को लेकर क्या कहती है ADR रिपोर्ट?
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में ‘महाभारत’! कांग्रेस के आरोपों पर RJD और माले का बड़ा पलटवार
राज्यसभा चुनाव: झारखंड की दूसरी सीट पर फंसा महा-पेंच! बीजेपी के नथवानी बिगाड़ेंगे कांग्रेस के प्रणव झा का खेल?
ये भी पढ़ें:- SC-ST सांसदों को नरेन्द्र मोदी ने दिया भरोसा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने की तैयारी में केंद्र सरकार
जिसके बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि घनश्याम तिवारी ने कहा है कि उनकी टिप्पणी से हुई किसी भी परेशानी के लिए उन्हें खेद है। हालांकि, इसके बाद विपक्षी सांसदों ने मांग की कि घनश्याम को फिर से माफी मांगनी चाहिए। घनश्याम तिवारी ने खड़गे के नाम को लेकर टिप्पणी की थी
सभापति पर नाराज हुई जया बच्चन
लगातार राज्यसभा में चल रहे गर्महाट के बाद एक मुद्दा और तेज हो गया जब राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर जया बच्चन भड़क गईं। जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभापति जी, मुझे आपका यह लहजा स्वीकार नहीं है। जया बच्चन के साथ सभापति के कथित दुर्व्यवहार से नाराज विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।
ये भी पढ़ें:-अमृतपाल सिंह बना रहेगा सांसद, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कट्टरपंथी के खिलाफ याचिका
Huge uproar in rajya sabha opposition walked out for not apologizing publicly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 12–18 July 2026: सूर्य राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Jul 11, 2026 | 06:30 PMअनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, 1021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां अटैच
Jul 11, 2026 | 06:30 PMजबलपुर: इंदौर गया परिवार, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ; पॉश कॉलोनी में सीरियल चोरियों से दहशत
Jul 11, 2026 | 06:28 PMमहाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Jul 11, 2026 | 06:21 PMसबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
Jul 11, 2026 | 06:21 PMगजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














