- Hindi News »
- India »
- Rajya Sabha Elections 2026 73 Seats Will Be Vacant Including Kharge And Pawar Know Full Details
2026 में राज्यसभा का बदलेगा गणित: खाली होंगी 73 सीटें, खरगे और पवार समेत इन दिग्गजों की होगी विदाई
Rajya Sabha: साल 2026 में राज्यसभा की 73 सीटों पर होने वाले चुनाव उच्च सदन का समीकरण बदल देंगे। बीजेपी की सीटें बढ़ने और विपक्ष के बड़े चेहरों के रिटायर होने से सत्ता पक्ष के और मजबूत होने का कयास है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Rajya Sabha Elections 2026: भारतीय संसद का ऊपरी सदन साल 2026 में एक बड़े बदलाव का गवाह बनेगा। अप्रैल से नवंबर के बीच 73 सीटों के लिए होने वाले चुनाव न केवल कई दिग्गज नेताओं की विदाई करेंगे, बल्कि एनडीए की ताकत में भी इजाफा करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे दिग्गजों का कार्यकाल खत्म होना विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 के आखिर तक राज्यसभा की कुल 73 सीटें खाली होंगी, जिन पर तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। सीटों के खाली होने का सिलसिला अप्रैल 2026 में शुरू होगा जब 10 राज्यों की 37 सीटें रिक्त होंगी। इसके बाद जून में 10 राज्यों की 25 सीटें और नवंबर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की 11 सीटों पर मतदान होगा। इस चुनावी चक्र में बिहार की 5 और उत्तर प्रदेश की 10 महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं।
दिग्गज चेहरों की विदाई और समीकरण
रिटायर होने वाले नेताओं की सूची में देश के कई कद्दावर नाम शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, दिग्विजय सिंह, एचडी देवगौड़ा और शिबू सोरेन जैसे नेताओं का कार्यकाल 2026 में समाप्त हो जाएगा। इनके अलावा हरदीप सिंह पुरी, कनिमोझी, और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे नेता भी इस सूची में हैं। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य और पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का कार्यकाल भी मार्च 2026 में पूरा हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
हिंदू 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें, एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने हिंदू संगठनों पर कसा तंज, सरकार को दी चुनौती
नए सियासी ‘चक्रव्यूह’ में फंसे मोदी-शाह, सुप्रीम कोर्ट के सवाल ने उड़ाई BJP की नींद! दलित सियासत का क्या होगा?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या इंतजार? 8वें वेतन आयोग पर मोदी सरकार ने संसद में दिया जवाब
राज्यवार सियासी स्थिति और एनडीए की बढ़त
राजनीतिक आकलन बताते हैं कि इस बार एनडीए को 73 में से करीब 48 सीटें मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में से बीजेपी को 7 और सपा को 2 सीटें मिलने की संभावना है। बिहार में विधानसभा के बदले समीकरणों के कारण 5 में से 4 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं, जिससे उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टियों का दबाव बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में महायुति को 6 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस मजबूत दिख रही है, जहाँ उसे 4 में से 3 सीटें मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्य सचिवों का 5वां सम्मेलन: PM मोदी का विजन, ‘मैन पावर’ को ‘मानव पूंजी’ में बदलने का मास्टरप्लान
सत्ता पक्ष के लिए कानून बनाना होगा आसान
वर्तमान में राज्यसभा में एनडीए के 129 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पास 78 सदस्य हैं। 2026 के चुनाव के बाद बीजेपी की सीटों में 4 से 5 की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो ऊपरी सदन में सरकार की ताकत काफी बढ़ जाएगी, जिससे जटिल कानूनों और विधेयकों को संसद के दोनों सदनों से पास कराना केंद्र सरकार के लिए बेहद आसान हो जाएगा।
Rajya sabha elections 2026 73 seats will be vacant including kharge and pawar know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
Feb 13, 2026 | 10:00 PMMumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Feb 13, 2026 | 09:57 PMपरमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त
Feb 13, 2026 | 09:57 PMशोएब खान ने धोनी की रणनीति अपनाकर कनाडा पर बरपाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई यूएई को पहली जीत
Feb 13, 2026 | 09:56 PMलड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरामानंद सागर के बेटे आनंद ने 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरिश्तों में क्यों आती है बार-बार दरार? कुंडली में शुक्र कमजोर तो नहीं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके लक्षण
Feb 13, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM













