- Hindi News »
- India »
- Horrific Accident In Lakhimpur Kheri Truck Rammed The Crowd Gathered To Watch The Road Accident Five Died On The Spot 15 Injured
लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा, सड़क दुर्घटना को देखने जमा हुई भीड़ पर चढ़ा दिया ट्रक, पांच की मौके पर मौत, 15 घायल
- Written By: शुभम सोनडवले

Photo: Twitter
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के बहराइच हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक सड़क हादसे को देखने के लिए जमा हुई भीड़ को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 15 लोग घायल हो गए हैं।
UP | An accident took place between a car and a scooty on Bahraich road in Pangi Khurd village of Chowki Rajapur area. Some people gathered on the road, during which a truck ran over the people standing on the road. 4-5 people died. 10-15 people were injured: Lakhimpur police pic.twitter.com/R92TQpetum — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 28, 2023
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सदर की चौकी राजापुर क्षेत्र के गांव पनगी खुर्द में बहराइच रोड पर करीब 7:45 बजे स्कूटी और कार की टक्कर हुई थी, जिसमें एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे देखने के सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हुई थी। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 31 E 8749) ने लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, करीब 10-15 घायल हो गए। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने 8 से 10 लोगों की मौत होने की बात कही है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारीयों ने कहा कि जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मियांपुर नहीं अब कहिए रविंद्र नगर, CM योगी ने बदला एक और गांव का नाम; बताई ये वजह
खाद के लिए लगाई लाइन…लेकिन मिली पुलिस की लाठियां, लखीमपुर से आया बर्बर VIDEO
लखीमपुर में तेंदुआ और मजदूर की भिंड़त, सामने आया मल्ल युद्ध का LIVE वीडियो
400 गांव…ढाई लाख आबादी होगी सुरक्षित, लखीमपुर को बाढ़ से बचाने के लिए योगी सरकार ने कर दिया इंतजाम, देखें तस्वीरें
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने तथा जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 28, 2023
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने तथा जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Horrific accident in lakhimpur kheri truck rammed the crowd gathered to watch the road accident five died on the spot 15 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














