-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- G 20 Summit Delhi Police Urges People Not To Go To India Gate Kartavya Path Know New Restrictions
G-20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली पुलिस ने लोगों से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर न जाने का किया आग्रह, जानें नए प्रतिबंध
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बुधवार को लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) को देखते हुए टहलने, साइकिल चलाने और सैर-सपाटे जैसी गतिविधियों के लिए इंडिया गेट (India Gate) और कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर नहीं जाने का आग्रह किया। यह वृहद कार्यक्रम नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।
विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, चूंकि इंडिया गेट कर्तव्य पथ को ‘नियंत्रित क्षेत्र में निर्दिष्ट’ किया गया है, इसलिए दिल्ली पुलिस लोगों से अपील करती है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘टहलने, साइकिल चलाने या सैर-सपाटे’ के लिए इस क्षेत्र में न जाएं।
उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से लोगों को असुविधा से बचाने के लिए सुबह चार बजे से ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से डीएमआरसी को पत्र लिखा गया था। इस पत्र में आयुक्त अरोड़ा ने डीएमआसी से आठ से 10 सितंबर तक सुबह चार बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया था ताकि सुरक्षाकर्मी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें। इसके बाद डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को प्रारंभिक स्टेशन से सुबह चार बजे शुरू होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
G-20 Summit: साउथ अफ्रीका पहुंचे PM मोदी, हुआ भव्य स्वागत, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात
ब्राजील में जी-20 सम्मेलन: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं ग्लोबल संस्थाओं में सुधार
जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद PM मोदी जाएंगे गुयाना, 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा
ब्राजील में जी-20 से पहले दिखी पीएम मोदी व लूला डी सिल्वा की जुगलबंदी, सामने आया वीडियो
बयान में कहा गया है कि सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों के समय के अनुसार ट्रेन उपलब्ध होगी। इसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी।
विशेष पुलिस आयुक्त यादव ने यह भी कहा कि आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति तो होगी, लेकिन खाद्य वितरण सेवाएं नई दिल्ली जिले में उपलब्ध नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘जी20 की कवरेज के लिए जिन मीडिया कर्मी को पास जारी किए गए हैं वे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एकत्र होंगे और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। मीडिया वाहनों को नई दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
उन्होंने कहा कि किसी भी मीडियाकर्मी को उनके कार्यालय में जाने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन उन्हें अपने संस्थान का आईडी कार्ड दिखाना होगा। मीडियाकर्मियों से अनुरोध है कि वे कवरेज के लिए मेट्रो सेवा का ही इस्तेमाल करें। यादव ने अभ्यास के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों पर यातायात जाम लगने पर उन्होंने खेद जताया।
विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, “हम जानते हैं कि विभिन्न हिस्सों पर वाहनों की संख्या अधिक होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए हमे खेद है। लोगों की परेशानी को कम करने के लिए हमने अभ्यास के दौरान समय-समय पर यातायात चलाने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया है।
यादव ने बताया कि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ‘मैपमायइंडिया’ ऐप का उपयोग करें। यादव ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र के पास किसी भी बस या टैक्सी को अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, अंतरराज्यीय बस अड्डा कश्मीरी गेट से टैक्सी और बस सेवाएं चालू रहेंगी। (एजेंसी)
G 20 summit delhi police urges people not to go to india gate kartavya path know new restrictions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














