-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- G 20 Summit In Brazil Indian Prime Minister Narendra Modi Wants Reforms In Global Institutions
ब्राजील में जी-20 सम्मेलन: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं ग्लोबल संस्थाओं में सुधार
- Written By: मृणाल पाठक
ब्राजील की पहल 'भूख और गरीबी के विरुद्ध ग्लोबल गठबंधन' का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिओ में आयोजित दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में विकासशील संसार के लिए भारत की चिंताओं को व्यक्त किया है।

नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: ब्राजील की पहल ‘भूख और गरीबी के विरुद्ध ग्लोबल गठबंधन’ का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिओ में आयोजित दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में विकासशील संसार के लिए भारत की चिंताओं को व्यक्त किया और कहा कि टकराव व युद्धों के कारण जो संकट उत्पन्न हो रहा है, उससे ग्लोबल साउथ के देशों पर फूड, फ्यूल व फर्टिलाइजर के संदर्भ में गहरा कुप्रभाव पड़ रहा है। इस बात के काले बादल छाये रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को अपने हथियारों से रूस में गहराई तक वार करने की अनुमति दे दी है।
जी-20 के नेताओं ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया, जिसमें गाजा व यूक्रेन के लोगों को हिंसक टकराव के कारण हो रही तकलीफों को हाईलाइट किया गया और साथ ही क्लाइमेट चेंज, गरीबी उन्मूलन और कर नीति के सिलसिले में आपसी सहयोग पर बल दिया गया। बैठक के एजेंडा से स्पष्ट था कि अमेरिका में ट्रम्प की सत्ता में वापसी से जो ग्लोबल व्यवस्था में परिवर्तन संभावित है, उसको मद्देनजर रखते हुए सहमति बनाने का प्रयास किया गया है। व्यापार, क्लाइमेट व अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा पर इन नेताओं ने जो चर्चाएं कीं उससे जाहिर है कि अमेरिकी नीति में जो संभावित बदलाव आ सकता है, उससे बचने के लिए कमर कसी गई है।
ट्रम्प ने घोषणा की है कि है कि वाइट हाउस में पहुंचते ही वह टैरिफ से लेकर यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के दृष्टिकोण को बदलेंगे, रिओ सम्मेलन में नेता इस बात पर सहमति बनाने में सफल रहे कि युद्धों के कारण ‘मानव पीड़ा’ बढ़ती जा रही है और इसके आर्थिक कुप्रभाव भी पड़ने लगे हैं। नेताओं के संयुक्त वक्तव्य में गाजा की ‘अमानवीय स्थिति’ पर भी ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की गई और इस बात का आहवान किया गया कि वहां नागरिकों को तुरंत मदद व सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये और पूर्ण युद्धविराम कराया जाये।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
बिना दांत का शेर बन गईं
रिओ सम्मेलन में ‘सामाजिक समावेश और भूख व गरीबी के विरुद्ध संघर्ष’ विषय पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल संस्थाओं में सुधार लाने की आवश्यकता पर भी ध्यानाकर्षित किया और कहा कि जी-20 इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्य करेगा। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से हमने नई दिल्ली सम्मेलन के दौरान हमने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की सदस्यता देकर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत किया, उसी तरह से हम ग्लोबल प्रशासन की संस्थाओं में सुधार लायेंगे।’
नवभारत विशेष की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अधिकतर ग्लोबल संस्थाएं, दरअसल, बिना दांत का शेर बनकर रह गई हैं, जिनसे न कोई डरता है और न कोई उनकी बात सुनता है। इसी वजह से दुनियाभर में संकट बढ़ते जा रहे हैं। इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के फिलिस्तीन में जाने पर रोक लगा दी और वहां मानवीय मदद भी नहीं पहुंचने दे रहा है। मोदी ने अपने भाषण में इस बात पर भी बल दिया कि जी-20 की वार्ताएं तभी सफल हो सकेंगी जब ग्लोबल साउथ की चुनौतियों व प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जायेगा।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज जब संसार फिर से दो खेमों में विभाजित हो गया है, जिसमें एक तरफ अमेरिका व यूरोप के नाटो देश हैं और दूसरी तरफ रूस, चीन व ईरान का त्रिकोण है, तो भारत की कोशिश ग्लोबल साउथ को तीसरे तटस्थ खेमे के रूप में खड़ा करने की है। यह एक तरह से गुट निरपेक्ष आंदोलन 2.0 हो सकता है। इसकी जरूरत से इंकार भी नहीं किया जा सकता।
दरअसल, भूख और गरीबी, जिनसे लड़ने पर सम्मेलन में अधिक फोकस किया गया, की समस्या ग्लोबल साउथ के देशों में ही अधिक है, जिसके समाधान के लिए यह भी जरूरी है कि ग्लोबल संस्थाओं के प्रशासनिक तरीकों में सुधार लाया जाये, मोदी ने कहा कि दिल्ली जी-20 सम्मेलन में जो जन-केंद्रित निर्णय लिए गए थे, उन्हें ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान आगे लेकर चला गया है और यह अत्यंत संतोषजनक है कि जी-20 ने एसडीजी लक्ष्यों को प्राथमिकता दी है। मोदी ने कहा, ‘हमने समावेशी विकास पर फोकस किया, महिलाओं के नेतृत्व में विकास और युवा शक्ति को प्रोत्साहित किया।’
लेक- शाहिद ए चौधरी द्वारा
G 20 summit in brazil indian prime minister narendra modi wants reforms in global institutions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














