-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Before G 20 In Brazil Pm Narendra Modi And Lula Da Silva Meet Video Viral
ब्राजील में जी-20 से पहले दिखी पीएम मोदी व लूला डी सिल्वा की जुगलबंदी, सामने आया वीडियो
- Written By: अभिषेक सिंह
ब्राजील में पीएम मोदी 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैठक स्थल पर पहुंच गए हैं। जहां ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने गर्मजोशी से हाथ मिलाकर और फिर गले मिलकर उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी और लूला दा सिल्वा की मुलाकात (सोर्स- पीएम मोदी- एक्स)
रियो डी जेनेरियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैठक स्थल पर पहुंच गए हैं। वहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मेजबान ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने गर्मजोशी से हाथ मिलाकर और फिर गले मिलकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता कंधे पर हाथ रखकर काफी देर तक बातचीत करते रहे। इस दौरान दोनों नेताओं की बॉन्डिंग भी देखने को मिली।
ब्राजील में पीएम मोदी 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में ‘ट्रोइका’ के सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 ‘ट्रोइका’ का हिस्सा है। ‘ट्रोइका’ में मौजूदा, पिछले और अगले जी-20 अध्यक्ष शामिल हैं और तीनों सदस्य जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। मोदी के साथ 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन भी शामिल हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the venue of the G-20 Summit in Rio de Janeiro, Brazil; received by President of Brazil, Luiz Inácio Lula da Silva (Source: G20 Pool via Reuters) pic.twitter.com/rwdwkNOhhm — ANI (@ANI) November 18, 2024
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा मोदी विश्व नेताओं से भी बातचीत करेंगे। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी सम्मेलन में विभिन्न ज्वलंत और वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में वे सोमवार सुबह ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भारतीय समुदाय के लोगों ने संस्कृत में मंत्रोच्चार के साथ मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बारे में कहा, ”मैं जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं। मैं शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं के साथ सार्थक बातचीत की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
विदेश की ताजातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने आगे लिखा, ”रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ। उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है जो हमें सभी महाद्वीपों से जोड़ती है।” पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की अध्यक्षता में राजधानी दिल्ली में किया गया था। अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे। यह 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली गुयाना यात्रा होगी।
Before g 20 in brazil pm narendra modi and lula da silva meet video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














