-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Farmers Protest At Shambhu And Khanauri Border Train Roko Aandolan Will Across The Country On 3 October
200 दिन पूरे होने पर आज किसान महापंचायत, 3 अक्तूबर को देश भर में रेल रोको आंदोलन
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आगामी 3 अक्टूबर को देश भर में दो घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन करेंगे। वे आज उत्तर प्रदेश के संभल में, 15 सितंबर को हरियाणा के जींद के उचाना में और 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत आयोजित करेंगे।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जहां एक तरफ दिल्ली कूच के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा की ओर बीते 13 फरवरी से हरियाणा से सटे पटियाला के शंभू और संगरूर जिले के खनौरी बार्डर पर दिया जा रहा धरना बीते शनिवार को 200वें दिन में प्रवेश कर गया है।वहीं किसानों के इस धरने के चलते लोगों को हो रही परेशानी का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाने के बावजूद अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है। किसानों ने शंभू और खनौरी में घोषणा की कि वे हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे।
इसके साथ ही मोर्चे में जुटे किसान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आगामी 3 अक्टूबर को देश भर में दो घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन करेंगे। इसके अलावा वे आगामी 15 सितंबर को जींद व 22 सितंबर को पीपली में महापंचायत करेंगें। बता दें कि लखीमपुर खीरी में किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से कुछ किसानों की मौत हो गई थी।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में आज हंगामे के आसार, विपक्ष का ‘जूता मारो’ आंदोलन, CM शिंदे भी जूते के साथ तैयार
सम्बंधित ख़बरें
जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
इधर बीते शुक्रवार को शंभू और खनौरी में किसानों की जनसभा में पहुंचीं ओलंपियन विनेश फोगाट ने केंद्र सरकार से किसानों की बात सुनने का आग्रह किया। हालांकि विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में फोगाट ने कुछ भी बोलने से इनकार किया।
बीते शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने अपने “दिल्ली चलो” मार्च के 200 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां किसान महापंचायत का आयोजन किया था। किसान संगठनों ने दिल्ली चलो मार्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए शुरू किया था।
यहां पढ़ें – महंगाई की जोरदार मार! LPG सिलेंडर आज से महंगा, चेक करें नई कीमत
यहां विनेश फोगाट ने अपने संबोधन में किसानों को समर्थन देते हुए कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि आपकी बेटी आपके साथ है।” उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की मांगें ‘अवैध’ नहीं हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए महिला पहलवान ने कहा कि यह दुखद है कि 200 दिन बीत जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी किसान सड़कों पर बैठे हुए हैं क्योंकि उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं।
इन सबके इतर किसान नेताओं ने कहा कि वे अपना आंदोलन तेज करेंगे।उन्होंने कहा कि वे आज यानी 1 सितंबर को उत्तर प्रदेश के संभल में, 15 सितंबर को हरियाणा के जींद के उचाना में और 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन महापंचायतों में बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि किसान हरियाणा में भाजपा सरकार के कथित “किसान विरोधी” कदमों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही किसान नेताओं ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2021 की हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग के लिए आगामी 3 अक्टूबर को दो घंटे के लिए देशव्यापी ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन करने की भी घोषणा की।
Farmers protest at shambhu and khanauri border train roko aandolan will across the country on 3 october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PMअचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMलॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Jul 12, 2026 | 08:18 PMमहाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
Jul 12, 2026 | 08:16 PMTea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














