- Hindi News »
- India »
- Bharat Bandh Today Farmers Trade Unions Protest Us Trade Deal Labour Codes Impact
भारत बंद: 10 ट्रेड यूनियनों और किसानों का हल्लाबोल, US ट्रेड डील और लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर संग्राम!
SKM Trade Union Strike: देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। नई श्रम संहिताओं, बिजली बिल और भारत-अमेरिका समझौते के विरोध में आज भी विरोध जारी रहेगा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Bharat Bandh 12 February 2026: हाल ही में हुए देशव्यापी प्रदर्शन के बाद संयुक्त किसान मोर्चा लगातार प्रदर्शन कर रहा है। आज यानी 15 फरवरी को भी कई जगहों पर मोर्चा ने प्रदर्शन करने की बात कही है। इसके पहले 12 फरवरी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और हालिया अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के खिलाफ देशव्यापी ‘भारत बंद’ रखा गया। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और नए लेबर कोड को ‘मजदूर-किसान विरोधी’ बताते हुए मोर्चा खोला। इस बंद को राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन मिला।
भारत बंद का फोकस प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुआ भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता है। किसान संगठनों का आरोप है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोल देगा जिससे डेयरी उत्पाद, अनाज और सोयाबीन जैसे उत्पाद सस्ते दामों पर भारत आएंगे और स्थानीय किसानों की कमर टूट जाएगी। एसकेएम ने इसे ‘आर्थिक उपनिवेशवाद’ का ब्लूप्रिंट करार देते हुए प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के पुतले जलाने की अपील भी की है।
नए लेबर कोड को लेकर भी है नाराजगी
इसके साथ ही, चार नए लेबर कोड को लेकर भी भारी आक्रोश है। यूनियनों का दावा है कि ये कोड 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लेंगे, जिससे मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा कम होगी और कंपनियों को भर्ती-छंटनी की मनमानी छूट मिल जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
बिजली विधेयक-बीज कानून को लेकर हुआ विरोध
प्रदर्शनकारी बिजली संशोधन विधेयक 2025 और बीज विधेयक 2025 का भी कड़ा विरोध किया। किसानों का मानना है कि नए बिजली कानून से स्मार्ट मीटर थोपे जाएंगे और बिजली की दरें बढ़ेंगी, जिससे खेती और घरेलू बजट दोनों प्रभावित होंगे। वहीं, बीज विधेयक को लेकर आशंका है कि इससे बीजों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) का कब्जा हो जाएगा और स्थानीय बीजों की कालाबाजारी बढ़ेगी। किसान संगठनों की मांग है कि सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए और बीजों पर किसानों का अधिकार सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें: पीए ने मांगे पैसे, मंत्री भी शामिल? मंत्रालय रिश्वत प्रकरण में मंत्री नरहरी झिरवल की मुश्किलें बढ़ीं
मनरेगा बनाम VB-G RAM G के साथ पुरानी पेंशन की मांग
मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में VB-G RAM G अधिनियम-2025 को लेकर नाराजगी है, जिसे मनरेगा को कमजोर करने या उसकी जगह लेने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा, कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और सभी योजना कार्यकर्ताओं (जैसे आशा और आंगनबाड़ी) के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग पर अड़े हैं। किसानों की पुरानी मांग, यानी सभी फसलों पर ‘C2+50 प्रतिशत’ फॉर्मूले के तहत MSP की कानूनी गारंटी, भी इस आंदोलन का अहम हिस्सा है।
राहुल गांधी ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार मजदूरों और किसानों की आवाज को नजरअंदाज कर रही है। वहीं पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी इस हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
Bharat bandh today farmers trade unions protest us trade deal labour codes impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ganga Dussehra Date 2026: सोमवार को है गंगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
May 18, 2026 | 01:59 PMघुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














