-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ex Vp Jagdeep Dhankhars Wife Rushed To Aiims After Fall In Kitchen
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती, रसोई में गिरने से लगी चोट
- Written By: अर्पित शुक्ला
Jagdeep Dhankhar Wife in AIIMS: एक अधिकारी ने बताया कि जगदीप धनखड़ की पत्नी रसोई में गिर गईं थीं, जसकी वजह से उनकी पीठ में चोट लग गई। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती, रसोई में गिरने से लगी चोट
Jagdeep Dhankhar News: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश को गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, यह जानकारी अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी रसोई में गिरने के कारण पीठ में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी विभाग में लाया गया। उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय सुदेश जगदीप धनखड़ के साथ एक वाहन में थीं। यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली है।
एक अधिकारी ने बताया कि जगदीप धनखड़ की पत्नी रसोई में गिर गई थीं, जिसके कारण उनकी पीठ में चोट आई। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। बता दें कि जुलाई में पद छोड़ने के बाद से जगदीप धनखड़ अपने परिवार के साथ दिल्ली के छतरपुर स्थित एक फार्महाउस में रह रहे हैं।
कहां रह रहे हैं पूर्व उपराष्ट्रपति?
जुलाई में उपराष्ट्रपति का पद छोड़ने के बाद, जगदीप धनखड़ छतरपुर स्थित एक फार्महाउस में रह रहे हैं। पिछले कई महीनों से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 21 जुलाई को धनखड़ ने कथित तौर पर अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद इस फैसले को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ। कुछ समय बाद, सूत्रों ने इस इस्तीफे को इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में लाए गए महाभियोग प्रस्ताव से जोड़ दिया था। हालांकि, जो लेटर धनखड़ ने भेजा था, उसमें आधिकारिक रूप से खराब सेहत की वजह बताई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 14 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
नागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
आज की ताजा खबर 13 जुलाई: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया नोटिस
विपक्ष ने धनखड़ के इस्तीफे को एक बड़ा मुद्दा बना दिया था और केंद्र सरकार से उन्हें एक उचित फेयरवेल देने की अपील की थी। साथ ही, उनके लंबे समय से चुप्पी साधे रहने पर भी सवाल उठाए गए थे। इसके बाद, सितंबर में हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने जीत हासिल की थी, और खुद जगदीप धनखड़ ने बाद में उनसे मुलाकात भी की थी।
यह भी पढ़ें- कृपया इस कवायद को रोक दें…बंगाल में SIR पर मचा बवाल, ममता ने ज्ञानेश कुमार को लिखी चिट्ठी
बता दें कि भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल आमतौर पर शपथग्रहण के बाद से पांच साल की अवधि का होता है। हालांकि, इस दौरान वे कभी भी राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए अपना पद छोड़ सकते हैं। जब उपराष्ट्रपति का पद उनके इस्तीफे, मृत्यु या किसी अन्य कारण से खाली होता है तो इस पद को भरने के लिए जल्द से जल्द चुनाव कराया जाना जरूरी होता है। इस चुनाव में जो भी उपराष्ट्रपति चुना जाता, वह पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए पद संभालता है।
Ex vp jagdeep dhankhars wife rushed to aiims after fall in kitchen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMमहाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














