महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कहां कितने चरण में होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?

मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा की। इस बार महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में 2 चरणों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे।
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कहां कितने चरण में होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र में इस बार भी एक चरण में वोटिंग होगी। जिसके लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरी तरफ झारखंड में दो चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 23 नवंबर को ही घोषित किया जाएगा।

मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा की। इस बार महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में 2 चरणों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर तो झारखंड की 43 सीटों के लिए 13 नवबंर और 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों ही राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र में कुल मतदाता 9.63 करोड़

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिसमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम पीडब्ल्यूडी और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।"

झारखंड में कुल मतदाता 2.6 करोड़

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे।

हर चुनाव में इतिहास रच रहा भारत

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत हर चुनाव में नया इतिहास रच रहा है। महाराष्ट्र में 52789 स्थानों पर 100186 मतदान केंद्र हैं, कुल मतदाता- 9.63 करोड़। झारखंड में 81 सीटें हैं, 2.6 करोड़ मतदाता हैं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता- 11.8 लाख। 20281 स्थानों पर 29562 मतदान केंद्र हैं।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का आभार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। दोनों चुनावों में जो जोश दिखा है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। हम चुनाव की घोषणा के समय ही अपने इरादे जाहिर कर देते हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा के समय ही हमने अपनी बात साफ तौर पर रख दी थी। जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com