-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ed Summons To Sonia Gandhi Son In Law For Second Time Case Related To Shikohpur Land Scam
सोनिया गांधी के दामाद को ED ने दूसरी बार भेजा समन, शिकोहपुर जमीन घोटाले से जुड़ा है ये मामला
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
ED Summons To Robert Vadra: शिकोहपुर जमीन घोटाले में ईडी ने सोनिया गांधी के दमाद रॉबर्ट वाड्रा को दूसरी बार समन भेज दिया है। बता दें, वाड्रा को आज ही ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

सोनिया गांधी और उनके दमाद रॉबर्ट वाड्रा, फोटो - सोशल मीडिया
गुड़गांव : शिकोहपुर जमीन घोटाले में ईडी ने सोनिया गांधी के दमाद रॉबर्ट वाड्रा को दूसरी बार समन भेज दिया है। बता दें, वाड्रा को आज ही ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले उन्हें आठ अप्रैल को तलब किया गया था लेकिन वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हो पाए थे। ईडी को शक है कि वाड्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस की दिग्गज नेत्री सोनिया गांधी के दामाद और राहुल गांधी के जीजा हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि जब भी वह लोगों के लिए कुछ अच्छा करते हैं, तो विपक्ष उन्हें दबाने की कोशिश करता है। यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है। वे जांच एजेंसियों की शक्ति का दुरुपयोग करते हैं। मुझे कोई डर नहीं है, क्योंकि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
कांग्रेस समर्थकों ने लगाए नारे
वाड्रा के साथ कुछ कांग्रेस समर्थक भी वहां मौजूद थे, जो लगातार नारे लगा रहे थे, “जब जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है,” उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर कथित तौर पर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए करने का था।
सम्बंधित ख़बरें
घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
इससे पहले बीते दिन सोमवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति वाड्रा ने राजनीति में शामिल होने की इच्छा जताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को लगा कि उन्हें यह कदम उठाना चाहिए, तो वह अपने परिवार के आशीर्वाद से ऐसा करेंगे।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वाड्रा ने इश मामले को बताया राजनीतिक साजिश
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति से उनका जुड़ाव काफी हद तक गांधी परिवार से उनके जुड़ाव की वजह से है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में कई राजनीतिक दलों ने उन्हें राजनीतिक चर्चाओं में घसीटने की कोशिश की है, अक्सर चुनाव या अन्य मुद्दों के दौरान उनके नाम का इस्तेमाल ध्यान भटकाने के लिए किया जाता है।
Ed summons to sonia gandhi son in law for second time case related to shikohpur land scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2 Show:आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर खुलकर बोले गौरव खन्ना, इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात
Jul 10, 2026 | 07:26 AMदतिया उपचुनाव: समर्थकों के साथ दामोदर सिंह यादव ने भरा नामांकन, बोले- ‘भय और भ्रष्टाचार मुक्त दतिया बनाएंगे’
Jul 10, 2026 | 07:25 AMईरान के बुशेहर में धमाके, ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट फोन कॉल! क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़कने वाली है जंग?
Jul 10, 2026 | 07:25 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में महाभूकंप! पवार के सांसद तोड़ेंगे, अजीत की NCP में बड़ी फूट की आहट
Jul 10, 2026 | 07:23 AMNavabharat Nishanebaaz: ट्रंप करते व्यर्थ की बड़बड़ दिमाग कमजोर, हुए भुलक्कड़
Jul 10, 2026 | 07:12 AMगुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
Jul 10, 2026 | 07:11 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
Jul 10, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














