-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana Congress Infighting Hooda Randeep Surjewala Exchange Sanjay Dutt Meeting
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस की बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला के बीच मंच पर हुई नोकझोंक चर्चा का विषय बन गई। नए प्रभारी संजय दत्त की एकजुटता की कोशिशों के बीच गुटबाजी दिख रही।

हुड्डा और सुरजेवाला(Image- Social Media)
Bhupinder Singh Hooda Vs Randeep Singh Surjewala: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच अब हरियाणा कांग्रेस में भी गुटबाजी खुलकर सामने आती हुई दिख रही है। पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच मंच से हुई हल्की नोकझोंक चर्चा का विषय बन गई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में संजय दत्त ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। मंच पर उनके एक ओर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दूसरी ओर रणदीप सिंह सुरजेवाला बैठे थे।
हुड्डा ने कसा तंज तो सुरजेवाला ने तुरंत दिया जवाब
जब संजय दत्त ने हुड्डा को संबोधन के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “सुरजेवाला मेरा साथ दो, सरकार लेकर आएंगे।” इस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तुरंत जवाब दिया, “मैं तो 20 वर्षों से आपके साथ हूं, अब आप मेरा साथ दीजिए।” सुरजेवाला के इस जवाब के बाद मंच पर मौजूद नेताओं के बीच ठहाके गूंज उठे। उस समय हुड्डा के बेटे और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मंच पर मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
हरियाणा के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त ने बुधवार को चण्डीगढ़ में बैठक ली,
पूर्व CM भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सुरजेवाला मेरा साथ दो, सरकार लेकर आएँगे।
इस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जवाब दिया, मैं तो 20 वर्षों से आपके साथ हूँ,अब आप मेरा साथ दीजिए।
VC : @AadeshRawal @INCIndia… pic.twitter.com/g6xXjeiqYw — Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) July 9, 2026
संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा
बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, बीरेंद्र सिंह, कुमारी सैलजा, कांग्रेस विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों की रणनीति तैयार करने और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रिय भूमिका बढ़ाने पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान
खबरों के मुताबिक, बैठक के दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में कांग्रेस की लगातार चुनावी हार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आए बिना व्यापक सामाजिक बदलाव संभव नहीं हैं। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में UCC पर फडणवीस सरकार का ऐतिहासिक फैसला, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई 7 सदस्यीय कमेटी
2024 विधानसभा चुनाव में भी दिखी थी फूट
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा के बीच मतभेद खुलकर सामने आए थे। उस समय रणदीप सिंह सुरजेवाला को कुमारी सैलजा के खेमे के करीब माना गया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसी अंदरूनी खींचतान का असर पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर भी पड़ा।
Haryana congress infighting hooda randeep surjewala exchange sanjay dutt meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMसावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
Jul 09, 2026 | 06:51 PMयूनियनों से चर्चा वगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
Jul 09, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














