- Hindi News »
- India »
- Disturbed Area Status Under Afspa In Parts Of Nagaland And Arunachal Pradesh Extended For 6 Months
नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA को 6 महीनों के लिए बढ़ाया गया, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार (24 मार्च) को नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अफस्पा (AFSPA) को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (Armed Forces (Special Powers) Act) सुरक्षा बलों को बिना किसी पूर्व वारंट के अभियान चलाने और किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है।
Disturbed area status under AFSPA in parts of Nagaland and Arunachal Pradesh extended for 6 months. pic.twitter.com/7kpG5SVXNC — ANI (@ANI) March 24, 2023
गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, अफस्पा को 01 अप्रैल से 9 जिलों – दीमापुर, निउलैंड, चुमौकेदिमा, मोन, किफिर, नोकलाक, फेक, पेरेन और जुन्हेबोटो – और चार में 16 पुलिस स्टेशनों में छह महीने के लिए बढ़ाया जाएगा। नागालैंड के अन्य जिले – कोहिमा, मोकोकचुंग, लोंगलेंग और वोखा में भी बढ़ा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध गांजे के साम्राज्य पर चला प्रशासन का हंटर, अरुणाचल में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई कार्रवाई
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियां… गर्मी की छुट्टियों में इन 5 सबसे खूबसूरत जगहों की करें सैर
नए साल पर शांति और सुकून की तलाश इस खास शहर में होगी खत्म, विदेशियों की भी है पहली पसंद
IRCTC Tour Package: अरुणाचल प्रदेश के दिरांग और तवांग को करें एक्सप्लोर, बजट में होगी यात्रा
गृह मंत्रालय अधिसूचना के अनुसार, ‘अरुणाचल प्रदेश (एपी) में तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिले और एपी के नामसाई जिले में नामसाई और महादेवपुर पीएस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 को आज से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है क्योंकि उन्हें अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है।’
नागालैंड के चार जिलों के 16 पुलिस स्टेशन हैं शामिल
अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958 को नौ जिलों में और नागालैंड के चार जिलों के 16 पुलिस स्टेशनों को ‘अशांत क्षेत्र’ के रूप में आज से छह महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया है। नागालैंड में जहां कुल 16 जिले हैं, वहीं अरुणाचल प्रदेश में 26 जिले हैं।
Disturbed area status under afspa in parts of nagaland and arunachal pradesh extended for 6 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














