-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Disapproved Of Husband Decision To Join Shinde Faction Voted For Son Gajanan Kirtikar Wife
पति के शिंदे खेमे में जाने का फैसला नामंजूर, बेटे के लिए दिया वोट: गजानन कीर्तिकर की पत्नी
- Written By: शुभम सोनडवले
शिवसेना सांसद गजानन मेघना कीर्तिकर ने कहा कि मैंने शिंदे गुट में शामिल होने के अपने पति के फैसले का कभी समर्थन नहीं किया। मैंने अपने बेटे अमोल कीर्तिकर के लिए वोट किया है।

अमोल कीर्तिकर और गजानन कीर्तिकर (फोटो: सोशल मीडिया)
मुंबई. शिवसेना के मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर की पत्नी मेघना ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने के अपने पति के फैसले को अस्वीकार कर दिया और अपने बेटे अमोल को वोट दिया। अमोल, मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार हैं।
शिवसेना में विभाजन के बाद गजानन कीर्तिकर शिंदे खेमे में शामिल हो गए। लेकिन उनके बेटे अमोल उद्धव ठाकरे के प्रति वफादार रहे और शिवसेना(यूबीटी) के उम्मीदवार के तौर पर मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से शिवसेना के रवींद्र वायकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गजानन कीर्तिकर, उनकी पत्नी मेघना और उनकी बेटी ने सोमवार को अपने मताधिकार का उपयोग किया।
मेघना कीर्तिकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैंने शिंदे गुट में शामिल होने के अपने पति के फैसले का कभी समर्थन नहीं किया। मैंने उनसे पूछा था कि वह शिंदे को सलाम क्यों करेंगे, जो उनसे कनिष्ठ हैं। मैंने अपने बेटे को वोट दिया है और मुझे उम्मीद है कि वह बड़े अंतर से जीतेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
उन्होंने कहा कि एक पिता के रूप में गजानन कीर्तिकर ने अमोल को अपना आशीर्वाद दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर गजानन कीर्तिकर ने कहा, “न केवल मेरी पत्नी, बल्कि मेरी बेटी भी शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के मेरे निर्णय खिलाफ थी। मैं प्रवर्तन निदेशालय के डर से या पैसे के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ। मेरे कारण अलग थे, और मैंने इसे स्पष्ट कर दिया था।”
संयोग से, लोकसभा चुनाव के लिए अमोल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उन्हें खिचड़ी घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नोटिस दिया गया था।
Disapproved of husband decision to join shinde faction voted for son gajanan kirtikar wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM











