

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की हत्या की घटना को लेकर देश भर के डॉक्टरों में रोष है। घटना के विरोध में फोर्डा यानी फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया ने हड़ताल की घोषड़ा की है। दिल्ला के बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
दिल्ली के इन अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर
दिल्ली के सफदरगंज, एलएमएमसी यानी लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के सुचेता कृपलानी, राम मनोहर लोहिया, लोकनायक, जीबी पंत, कलावती सरन, जीटीबी, डीडीयू, अंबेडकर अस्पताल और इहबास यानी मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान समेत ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं।
एम्स में भी हड़ताल की घोषणा
कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या मामले के खिलाफ एम्स में भी RDAयानी रेजिडेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी हड़ताल की घोषणा की है। साथ ही इस घटना सीबीआई जांच और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग की है।
एक्स पर पोस्ट
ड्यूटी के दौरान कोलकाता दुष्कर्म-हत्या
फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान एक ट्रेनी चिकित्सक के दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर यह कदम उठाया है। पश्चिम बंगाल के इस सरकारी अस्पताल के सेमीनार हॉल में गुरुवार की रात को 32 वर्षीय डॉक्टर का शव अर्द्ध नग्न हालत में मिला था।
ये है मांग
बयान में कहा गया है कि आरजी कर में हमारे सहकर्मियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, हम 12 अगस्त से अस्तपालों में वैकल्पिक सेवाओं के देशव्यापी निलंबन की घोषणा करते हैं। यह निर्णय सोच-समझकर लिया गया है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हमारी आवाज सुनी जाए और न्याय एवं सुरक्षा की मांगों को बिना किसी देरी के स्वीकार किया जाए।
OPD सेवाएं रहेंगी प्रभावित
डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से आज ओपीडी सेवाएं और नियमित सर्जरी प्रभावित रहेगी। जबकि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य हैं। बता दें कि दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों की OPD और नियमित चिकित्सा सेवाएं फैकेल्टी और कंसल्टेंट स्तर के डॉक्टरों पर डिपेंड है।