-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi North India Heavy Rain 28 People Died In Rain Related Incidents
दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश ने मचाया हाहाकार, वर्षाजनित घटनाओं में 28 की मौत
- Written By: किर्तेश ढोबले
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार शाम बुलेटिन में कहा कि राजस्थान के करौली (38 सेमी) में ‘असाधारण रूप से भारी वर्षा' हुई, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, पंजाब, हरियाणा, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। कई जगह बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण लोगों को अपनी जान भी गई है। इस बीच बताया जा रहा है कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को भारी बारिश होने से जगह-जगह भूस्खललन हुआ, यातायात अव्यवस्थित हो गया, मकान ढह गये तथा वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार दूसरे दिन भारी वर्षा हुई तथा राजस्थान में पिछले दो दिनों में सबसे अधिक 16 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब के होशियारपुर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जब उनका वाहन एक बरसाती नाले में बह गया। मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिल्ली में भी भारी वर्षा हुई जिससे जगह-जगह जलभराव एवं यातायात जाम हो गया। वहीं, हरियाणा में एक बांध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए। जम्मू कश्मीर के श्री अमरनाथजी यात्रा क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा रोक दी गई।
राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 20 में पानी से भरे पार्क में सात वर्षीय एक बच्चा डूब गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की सात और पेड़ गिरने की चार सूचनाएं मिलीं। ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड के पास नजफगढ़-फिरनी रोड पर यातायात बाधित रहा। गुरुग्राम में दिन में 70 मिलीमीटर बारिश हुई। पुलिस लाइन, बस स्टैंड रोड, शीतला माता रोड, नरसिंहपुर सर्विस रोड, बसई चौक, खांडसा, संजय ग्राम रोड, सोहना रोड और सुभाष चौक, सेक्टर 30, 31, 40, 45, 47, 51, 22, 23, 4, 5, 12, 13 48 समेत कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली हैं। इन क्षेत्रों में यातायात जाम लग गया और पैदलयात्रियों को बड़ी दिक्कत हुई। उन्हें घुटने भर पानी में चलना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
हिमाचल प्रदेश में 280 से अधिक सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में वर्षाजनित घटनाओं में तीन लड़कियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। राज्य में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 280 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के जालौन में दो लोगों की मौत हो गई। जालौन में भारी बारिश के कारण कोच क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
उत्तराखंड में भारी भूस्खलन
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीमबली में भारी भूस्खलन के कारण रविवार को मंदाकिनी नदी का प्रवाह कुछ देर के लिए रुक गया। दक्षिण में कर्नाटक में कोप्पल में तुंगभद्रा नदी पर स्थित पंपा सागर बांध के 19वें गेट की जंजीर टूट जाने के कारण भारी मात्रा में पानी बाहर आ जाने के कारण बांध के निचले हिस्से के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए उन्हें जलाशय की मौजूदा क्षमता 105 टीएमसी से 65 से 55 टीएमसी तक खाली करना होगा।
बिहार में भी भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार शाम बुलेटिन में कहा कि राजस्थान के करौली (38 सेमी) में ‘असाधारण रूप से भारी वर्षा’ हुई, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, पंजाब, हरियाणा, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। राजस्थान के जयपुर में अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण करौली और हिंदुआन में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जयपुर में कई जगहों पर जलभराव देखा गया। जयपुर के कनोता बांध में पांच लोग बह गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
पंजाब और हरियाणा में कई गांव जलमग्न
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर और अंबाला समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और अंबाला में बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 129.7 मिमी बारिश हुई। सोम नदी के तटबंध टूटने से हरियाणा के यमुनानगर जिले के कई गांव जलमग्न हो गए। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के कारण मंडी तहसील को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला एक पुल आंशिक रूप से बह गया, जिसके कारण अधिकारियों को यातायात निलंबित करना पड़ा।
Delhi north india heavy rain 28 people died in rain related incidents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Jul 11, 2026 | 08:29 AMMangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Jul 11, 2026 | 08:23 AMस्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Jul 11, 2026 | 08:15 AMभारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Jul 11, 2026 | 08:12 AMपंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 08:03 AMTibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM










