चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, सभी स्कूल-कॉलेज बंद
Ditwah: श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। इसकी गति 7 KMPH दर्ज की गई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Cyclone Ditwah Alert: चक्रवात ‘दित्वाह’ 7 किमी/घंटा की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 30 नवंबर को यह तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों पर पहुंचेगा। तटीय क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ लगातार उत्तर दिशा में 7 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। 30 नवंबर को इन तटों पर तूफान का असर दिखने की संभावना है।
तमिलनाडु के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ का केंद्र शनिवार रात 2:30 बजे 9.2 डिग्री उत्तर और 80.8 डिग्री पूर्व पर स्थित था, जो त्रिंकोमाली से 80 किमी उत्तर-पश्चिम और चेन्नई से लगभग 430 किमी दक्षिण में था। चक्रवाती तूफान के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 30 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।
चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम और कराईकल में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
El Nino Forecast: प्रशांत महासागर में उठी 1000 किमी लहर, भारत और दुनिया पर पड़ेगा भारी असर
नागपुर में नौतपा का कहर: 46.4 डिग्री तापमान के साथ जमकर तपी सिटी, धूप-छांव के बीच शाम को बढ़ी भारी उमस
#Ditwah cyclone finnally moved into open waters need to see how much it regains the convection meanwhile heavy rains happening over parts of #Delta pic.twitter.com/HqriFw8mMf — SSR (@TStormchaserrr) November 29, 2025
इन क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद
मौसम की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
• स्कूल बंद: अरियालुर, तिरुची, तंजावुर और विलुप्पुरम जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है।
• स्कूल और कॉलेज दोनों बंद: कुड्डालोर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरै, कल्लक्कुरिची, पुदुक्कोट्टई, पेराम्बलूर, पुडुच्चेरी और कराईकल में स्कूलों और कॉलेजों दोनों में छुट्टी घोषित की गई है।
इसके अलावा, थूथुकुडी, शिवगंगई, अरियालुर और मयिलादुथुरै में भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, पेराम्बलूर और कुड्डालोर जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: बिहार के बाद अब बंगाल की बारी, भाजपा ने अपनाया 10 का दम फॉर्मूला, पिछली बार ममता का दांव रहा था सफल
मछुआरों को समुद्र में न जाने का निर्देश
प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने का निर्देश जारी किया गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए, राहत और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
