Vidarbha Weather: 3 दिनों में फिर गिरेगा पारा; मौसम विभाग ने विदर्भ के जिलों के लिए दी बड़ी चेतावनी

IMD Forecast Vidarbha: विदर्भ में ठंड गायब! नागपुर का न्यूनतम पारा 16.6 डिग्री के पार। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में तापमान गिरने की भविष्यवाणी की है। जानें अपने शहर का हाल।
Nagpur and Vidarbha see a sudden jump in minimum temperatures, crossing 16°C. IMD predicts a 2-4°C drop in the next 3 days. Check district-wise weather data.
विदर्भ में ठंड (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Weather Update: नागपुर में बीते कुछ दिनों से ठंड महसूस नहीं हो रही है। मकर संक्रांति के बाद से ही लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। जनवरी माह खत्म होने से पहले ही ठंड गायब सी होने लगी है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ का यही हाल है। बुधवार को नागपुर के न्यूनतम तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बता दें कि सिटी का न्यूनतम तापमान अब 16 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को यह 13.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है लेकिन दिन के वक्त गर्मी लगने लगी है। ठंड गायब होने के साथ ही अब दिन भी बड़े होने लगे हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 0.1 डिसे कम रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 0।6 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंच गया है। यह औसत से 2.9 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में 3.4 डिसे की बड़ी गिरावट आई।

3 दिनों में गिरेगा पारा

विदर्भ के इक्का-दुक्का जिलों को छोड़ दें तो लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री की बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में विदर्भ के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

विदर्भ के अन्य जिलों का तापमान (डिग्री में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
अकोला 31.8 19.7
अमरावती 32.2 17.7
भंडारा 30.0 16.0
बुलढाना 29.6 17.7
ब्रम्हपुरी 32.2 15.0
चंद्रपुर 31.6 18.0
गड़चिरोली 30.2 15.2
गोंदिया 29.5 14.0
नागपुर 29.8 16.6
वर्धा 31.0 16.8
वाशिम 31.6 16.8
यवतमाल 30.6 14.2
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com