-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Crisis In Northeastern States Flood In Assam And Sikkim
पूर्वोत्तर राज्यों में आफत, सिक्किम में भूस्खलन प्रभावित 44 पर्यटक किए गए रेस्क्यू, असम में भी बाढ़ बनी मुसीबत
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का कहर जारी है। इन राज्यों में बारिश- बाढ़ के कारण लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा रहा है। सिक्किम में भूस्खलन प्रभावित 63 लोग रेस्क्यू किए गए जबकि असम में 4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ पीड़ितों को सेना के हेलीकॉक्टर से किया गया रेस्क्यू
पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और बाढ़ ने बुरा हाल कर रखा है। असम, सिक्किम, मणिपुर समय कई राज्यों में बाढ़ के कारण गांव के गांव खाली हो चुके हैं और शहरों में भी सड़कों पर नाव चल रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ और सेना की सहायता ली जा रही है। उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए हैं वहीं प्रदेश के 15 जिलों में 4 लाख से अधिक लोग कुदरत के कहर से प्रभावित हैं।
उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन से चातेन इलाके में फंसे 44 पर्यटकों को सेना और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि चार पर्यटकों का अब तक कुछ पता नहीं चला है। इसके अलावा असम में बारिश कुछ कम होने से नदियों का जलस्तर भी गिरा है, लेकिन अभी भी लाखों की संख्या में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तरी सिक्किम सेना के हेलीकॉप्टर से 63 लोगों का रेस्क्यू
गंगटोक में अधिकारियों ने बताया कि अभी भी उत्तरी सिक्किम में हालात बहुत ठीक नहीं हैं। कई इलाके में भूस्खलन की घटना हुई है। इसमें चातेन क्षेत्र में सेना ने चातेन में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सुबह अभियान चलाया। सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया था। बचाव टीम क्षेत्र में तैनात सैन्यकर्मियों के लिए रसद सामग्री और बचाव कार्य में सहायता के लिए कुछ जरूरी सामान भी ले गई थी। क्षेत्र से 63 लोगों को रेस्क्यू कर पाकयोंग स्थित ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे पर लाया गया। इनमें 44 पर्यटक और 17 स्थानीय लोग शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
आष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
महाराष्ट्र में मानसून की जोरदार वापसी, पालघर-पुणे में रेड अलर्ट; सांताक्रुज में पेड़ गिरने से 8 घायल
नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
बाढ़ से कुछ राहत, फिर भी असम के 15 जिलों में संकट
असम में बारिश कम होने से नदियां का जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कमी आई है लेकिन अभी भी संकट खत्म नहीं हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की माने तो राज्य में बाढ़ से अभी भी 15 जिलों में सवा चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रदेश में 1,296 गांव बाढ़ में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। कुदरत के कहर से अब तक प्रदेश में 21 लोगों की मौत भी हो चुकी है। श्रीमूमि, गोलाघाट, डिब्रूगढ़, सोनीतपुर, धेमाजी, माजुली, दरांग, तिनसुकिया, जोरहाट जिले में बाढ़ के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
असम में बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू करने में जुटी एनडीआरएफ टीम
असम के राहत शिविर में 40 लाख लोग
असम में बाढ़ की स्थिति इतनी खतरनाक है कि गांव क्या शहरों में भी लोग घरों को छोड़कर दूसरे ठिकानों पर चले गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 328 राहत शिविर बनाए गए हैं जिसमें 40 लाख से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को इन शिविरों में भोजन सामग्री और अन्य सिविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Crisis in northeastern states flood in assam and sikkim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PM‘लूटेरा’ की भावनाएं, ‘खिलजी’ का खौफ और ‘धुरंधर’ का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास
Jul 03, 2026 | 11:00 PMसंभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
Jul 03, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














