नई दिल्ली/नागपुर. देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे सरकार चिंता में है। इस खतरनाक वायरस ने अब तक कई नेताओं को अपने चपेट में लिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद गडकरी ने दी है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और क्वारंटाइन में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा, “हल्के लक्षणों के साथ आज मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर में ही क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी लोगों से खुद को आइसोलेट करने और कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं।”
Union Minister Nitin Gadkari tests positive for COVID-19 "with mild symptoms""Following all the necessary protocols, I have isolated myself," he tweets
वहीं मंगलवार को सुबह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
इससे पहले सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
Coronavirus in bjp after rajnath singh and jp nadda nitin gadkari also covid 19 positive