- Hindi News »
- India »
- Corona Virus Update Corona Virus Active Cases Lockdown
कोरोना का क्रूरतम वार…एक्टिव केस 1000 के पार, फिर से घरों में कैद होंगी जिंदगियां?
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले ताजा आकंड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या एक हजार को पार कर गई है। वहीं, कोरोना के इस नए प्रहार से अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: कोरोना का नया अटैक जोरदार होता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले ताजा आकंड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या एक हजार को पार कर गई है। वहीं, कोरोना के इस नए प्रहार से अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरल एक बार फिर चिंता का सबब बन गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 104 सक्रिय मामले हैं। पिछले एक सप्ताह में 99 नए मामले सामने आए हैं जो स्वास्थ्य प्रशासन और नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। वहीं, अब देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर गई है।
राजधानी दिल्ली में बढ़े मामले
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी में पिछले एक सप्ताह में 99 नए मामलों का दर्ज होना इस बात का संकेत है कि वायरस पर अभी भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। 104 सक्रिय मामलों के साथ दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच को और तेज करने का फैसला किया है। वहीं, तेजी से बढ़ते केस आम आदमी के मन में यह भी शंका पैदा कर रहे हैं कि कहीं फिर तो लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हो जाएंगे?
सम्बंधित ख़बरें
तुरंत छोड़ो तेहरान…ईरान पर किसी भी वक्त हमला कर सकता है अमेरिका, देश में बढ़ी हलचल, भारत ने जारी की एडवाइजरी
सैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
‘पाकिस्तान का कोई नामोनिशान नहीं बचेगा…’, हवाई हमलों पर भड़के तालिबानी मंत्री, बोले- बस इशारे की देर- VIDEO
कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
केरल में सबसे ज्यादा केस
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। जबकि कर्नाटक में 34 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।
मुंबई बना कोरोना का हॉटस्पॉट, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 43 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग ने आगे बताया कि हरियाणा में 76 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या 83 हो गई है। तो वहीं राजस्थान में 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 13 हो गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी 11 नए मामले मिले हैं, इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 12 हो गई है। साथ ही यूपी में 15 नए मामले मिले हैं।
Corona virus update corona virus active cases lockdown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMसपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
Feb 23, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














