- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra 43 New Cases Of Covid Reported
मुंबई बना कोरोना का हॉटस्पॉट, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 43 नए मामले
महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 25 मई की रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में 43 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 मामले अकेले मुंबई से सामने आए हैं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में कोराेना एक बार फिर से पैर पसार रहा है। कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 25 मई की रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में 43 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 मामले अकेले मुंबई से सामने आए हैं। इससे महानगर में प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। बाकी 8 मामले राज्य के अन्य जिलों से सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और सभी संक्रमितों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मरीजों की होम आइसोलेशन और अस्पतालों में देखभाल की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों को सावधानी बरतने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बदलते वैरिएंट के कारण स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।
बीएमसी ने जारी की गाइडलाइन
मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन में बीएमसी ने लोगों से कहा है कि महानगरपालिका के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज और मार्गदर्शन की सुविधा दी जा रही है। मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बेड और विशेष कमरों की भी व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: खाद की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर विशेष नाकाबंदी; दोषियों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला, ऑडिट शुरू
अमरावती में संत कंवरराम मार्केट में भीषण आग; दमकल विभाग की मुस्तैदी से बची 2 करोड़ की संपत्ति, बड़ा हादसा टला
भंडारा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर 23 दिन बाद FIR; एमआईडीसी क्षेत्र से 57 सिलेंडर जब्त, संचालक पर कसा शिकंजा
भीषण गर्मी में तवे की तरह तप रही हैं कांक्रीट की सड़कें; 34°C तापमान में 50°C जैसी गर्मी का अहसास, नागरिक त्रस
ठाणे में एक की मौत
ठाणे में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। यहां पिछले दिनों एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसे गंभीर मधुमेह के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
भारी बारिश के चलते मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
कोविड के दो नए वैरिएंट की पहचान
देश भर में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दो नए वैरिएंट- NB.1.8.1 और LF.7 ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में तमिलनाडु में NB.1.8.1 का एक मामला पाया गया था। मई में LF.7 के चार मामले सामने आए हैं।
Maharashtra 43 new cases of covid reported
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varuthini Ekadashi Remedies: वरुथिनी एकादशी के दिन चुपचाप कर लें ये 3 आसान उपाय, दूर होगी पैसों की कमी!
Apr 11, 2026 | 07:39 PMअकोला: जनगणना विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,फील्ड ट्रेनर्स ने की प्रत्यक्ष स्थल पर अभ्यास
Apr 11, 2026 | 07:37 PMअभिषेक शर्मा ने कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को पछाड़ा, IPL में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर बने नंबर-1 बल्लेबाज
Apr 11, 2026 | 07:36 PMग्लोबल मार्केट में तेजी का असर, अमेरिका-ईरान सीजफायर के संकेतों से रॉकेट बना बाजार; 6% उछले निफ्टी-सेंसेक्स
Apr 11, 2026 | 07:31 PMविहीगांव की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त, लापरवाही प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ सोमवार से आमरण अनशन
Apr 11, 2026 | 07:31 PMह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन ने कर सहायक उपरवट का किया सम्मान
Apr 11, 2026 | 07:31 PMUPSC भर्ती 2026: संस्कृति, रक्षा समेत कई मंत्रालयों में निकली 16 वैकेंसी, 1 मई तक करें आवेदन
Apr 11, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














