- Hindi News »
- India »
- Constitution Row Himanta Says Drop Secular And Socialist From Preamble
संविधान विवाद में कूदे हिमंता, बोले- प्रस्तावना से हटे ‘Secular’ और ‘Socialist’
असम के CM ने पूर्व पीएम पर हमला करते हुए कहा कि ये शब्द इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े थे। इसलिए मैं सरकार से इन दो शब्दों को संविधान से हटाने की अपील करता हूं।
- Written By: अभिषेक सिंह

हिमंता बिस्वा सरमा (सोर्स- सोशल मीडिया)
गुवाहाटी: संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्दों को हटाने की भाजपा नेताओं की संघ से अपील के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी मोर्चा खोल दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सरमा ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान में जोड़े गए ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ शब्दों को हटा दिया जाना चाहिए।
भाजपा मुख्यालय में ‘द इमरजेंसी डायरीज’ नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए सरमा ने संविधान की प्रस्तावना से इन शब्दों को हटाने की अपील की। उन्होंने कहा, “ये शब्द कभी भी मूल संविधान का हिस्सा नहीं थे, इसलिए इन्हें हटा दिया जाना चाहिए। क्योंकि धर्मनिरपेक्षता भारतीय विचार सर्व धर्म समभाव के खिलाफ है… और समाजवाद कभी भी भारत की बुनियादी आर्थिक दृष्टि का हिस्सा नहीं रहा।”
पत्रकारों से बात करते हुए असम के सीएम ने कहा, “आज हमने इमरजेंसी डायरी नामक एक किताब का विमोचन किया, जिसमें आपातकाल के दौरान संघर्ष और प्रतिरोध के बारे में बात की गई है। जब हम आपातकाल की बात करते हैं, तो इसके बचे हुए प्रभाव को मिटाने का यह सही समय है, जैसे प्रधानमंत्री मोदी औपनिवेशिक शासन की विरासत को मिटाने का काम कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
भारत सरकार से आग्रह करता हूँ कि संविधान की प्रस्तावना से ‘Secular’ और ‘Socialist’ शब्दों को हटाया जाए। pic.twitter.com/cRSvDnAdFA — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 28, 2025
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दो बड़े परिणाम हमारे संविधान में ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्दों को जोड़ना था। मेरा मानना है कि धर्मनिरपेक्षता सर्वधर्म समभाव के भारतीय विचार के खिलाफ है औक समाजवाद कभी भी हमारा आर्थिक दृष्टिकोण नहीं रहा है, हमारा ध्यान सदैव सर्वोदय अंत्योदय पर रहा है।
संविधान पर छिड़ी बहस में मायावती की एंट्री, बोलीं- छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए
असम के सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि ये शब्द इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े थे। इसलिए मैं सरकार से इन दो शब्दों को संविधान से हटाने की अपील करता हूं क्योंकि ये कभी भी मूल संविधान का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल की सारी विरासत को हटाने का यह सही समय है।
Constitution row himanta says drop secular and socialist from preamble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













