-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Consensus Reached On Seat Sharing In Mahayuti In Maharashtra
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिल्ली में महायुति की बैठक, एनसीपी के लिए सीट छोड़ सकती है भाजपा और शिवसेना!
- Written By: Saurabh Pal
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से महायुति और महा विकास अघाड़ी दोनों फ्रंटों में सीटों को बंटवारे को लेकर खींचतान है। इस बीच खबर आ रही है कि महायुति में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। भाजपा और शिवसेना (सिंदे) एनसीपी के लिए सीटें छोड़ने को तैयार हो गई हैं।

मित शाह, एकनाथ सिंदे और अजित पवार (फोटो- सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से महायुति और महा विकास अघाड़ी दोनों फ्रंटों में सीटों को बंटवारे को लेकर खींचतान है। इस बीच महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति न पाने के कारण कुछ नेता बागी तेवर दिखा रहे हैं। इसी को लेकर दिल्ली में आज महायुति के नेताओं के बीच अमित शाह की मौजूदगी में एक बैठक हुई। जिसमें सीएम एकनाथ सिंदे और अजित पवार मौजूद रहे।
बैठक को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महायुति में सीट बंटवारे को लेकर तीनों दलों में सहमति बन गई है। इस बैठक में एनसीपी(अजित गुट) के नेता अजित पवार ने अपने मुद्दे रखे। जिसके बाद भाजपा एनसीपी के लिए कुछ सीटें छोड़ने को तैयार हो गई। इसके अलावा सीएम सिंदे भी एनसीपी के लिए कुछ सीटों को छोड़ने पर सहमति जताई है। बैठक से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिंदे ने अमित शाह से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें- एनसीपी के दोनों गुटों को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, सर्वोच्च अदालत ने ठुकराई शरद पवार की मांग
सम्बंधित ख़बरें
सीएम देवेंद्र फडणवीस को बॉम्बे हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, विधानसभा चुनावी जीत पर उठा सवाल, जानें क्या है पूरा मामला
EVM की गड़बड़ी को लेकर विपक्ष में चर्चा तेज, बीजेपी पर लगाए धांधली के आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 27% नए चेहरे, 78 विधायकों को पहली बार सदन की सीट
महायुति की जीत के बाद घर वापसी की कोशिश में जुटे बागी नेता, वफादारों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
महायुति से बगावत तक निर्दलीय किया नामांकन
वहीं सीट शेयरिंग से नाराज होकर छगन भुजबल के भतीजे और एनसीपी अजित पवार की मुंबई इकाई के अध्यक्ष समीर भुजबल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नांदगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। दरअसल, महायुति में सीट शेयरिंग के मद्देनजर नांदगांव सीट एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास है और शिंदे पहले ही वहां के मौजूदा विधायक सुहास कांडे को उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।
महाराष्ट्र के लिए जल्द जारी करेगा महायुति घोषणा पत्र
दिल्ली में महायुति की बैठक में महाराष्ट्र के घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के सूत्रों का कहना है कि भाजपा , शिनसेना और एनसीपी अलग-अलग नहीं बल्कि तीनों दल एक साथ महायुति का घोषणापत्र जारी करेंगे। एक सप्ताह के अंदर महायुति अपना घोषणा पत्र जारी कर सकता है।
यह भी पढ़ें:- समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे मंत्री अनिल पाटिल, जमकर किया शक्ति प्रदर्शनढ़ें-
शाह का निर्देश बगावत लगाए लगाम
महायुति में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से कुछ लोग नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके बाद कुछ उम्मीदवार बगावत पर उतर आएं हैं। दिल्ली में हुई बैठक में शाह ने शिवसेना सिंदे और एनसीपी अजित को स्पष्ट निर्देश दिया है कि बगावत पर सख्ती के साथ लगाम लगाएं। इतना ही नहीं उन्होंने बागी नेताओं को उम्मीदवार बनाने से पार्टी को बचना चाहिए।
Consensus reached on seat sharing in mahayuti in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














