-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Notice Issued To Cm Devendra Fadnavis On Petition Victory In Elections
सीएम देवेंद्र फडणवीस को बॉम्बे हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, विधानसभा चुनावी जीत पर उठा सवाल, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता की जीत पर पहले ही महा विकास अघाड़ी को शक है। अब सीएम देवेंद्र फडणवीस की जीत पर भी सवाल उठ गया है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने नोटिस भेज दिया है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस को बंबई हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अब टेंशन बढ़ गई है। हाल ही में एनसीपी और भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायकों को हाईकोर्ट ने समन भेजा था। इस क्रम में आगे अब सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी गाज गिरी है। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पिछले साल विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से उनकी जीत को चुनौती देने वाली एक याचिका पर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया।
देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ यह चुनाव याचिका कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे ने दायर की थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे 39,710 मतों के अंतर से फडणवीस से हार गए थे। याचिका में गुडाधे ने प्रक्रियागत खामियों और भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया है और मांग की है कि उच्च न्यायालय फडणवीस की जीत को “अमान्य” घोषित करे।
8 मई तक देना होगा जवाब
प्रफुल्ल गुडाधे के वकील पवन दाहाट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल की पीठ ने मुख्यमंत्री फडणवीस को नोटिस जारी किया है, जिस पर उन्हें आठ मई को जवाब देना है।” गुडाधे के वकील दाहाट और एबी मून ने दावा किया कि पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों के दौरान कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
महायुति ने विधानसभा चुनावों में 288-सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 230 सीट जीतीं हैं, जिसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री बने। इस बीच, उच्च न्यायालय ने नागपुर पश्चिम से भाजपा विधायक मोहन मते और चंद्रपुर जिले की चिमूर सीट से कीर्तिकुमार भांगडिया को भी इसी तरह की चुनाव याचिकाओं पर नोटिस जारी किए हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इससे पहले तीन विधायकों को भेजा समन
आपको बताते चले कि इससे पहले एनसीपी और भाजपा के तीन विधायक को समन भेजा गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बडी को उजागर करते हुए जहां सिंदखेडराजा विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी (एसपी) से चुनाव लड़े राजेन्द्र शिंगने द्वारा चुनाव याचिका दायर की गई, वहीं राजुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष धोटे और बल्लारपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी संतोषसिंह रावत द्वारा याचिका दायर की गई।
बुधवार को सुनवाई होने के बाद हाई कोर्ट ने अजित पवार गुट के विधायक मनोज कायंदे, भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार और देवराव भोंगाडे को समन्स जारी कर 3 सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने के आदेश जारी किए।
Bombay high court notice issued to cm devendra fadnavis on petition victory in elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











