-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra 78 Leaders Became Mlas First Time Will Be Part Assembly 27 Percent New Faces In Maharashtra Assembly
महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 27% नए चेहरे, 78 विधायकों को पहली बार सदन की सीट
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र विधानसभा में जहां इस बार 78 विधायकों के चेहरे पहली बार नजर आएंगे। वहीं अब तक सामान्य नेता के तौर पर अपने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को उठाने वाले ये विधायक अब राज्य सरकार के सामने भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा में पहली बार विधायक बने 78 नेता
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में जहां इस बार 78 विधायकों के चेहरे पहली बार नजर आएंगे। वहीं अब तक सामान्य नेता के तौर पर अपने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को उठाने वाले ये विधायक अब राज्य सरकार के सामने भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 78 यानी करीब 27 % ऐसे सदस्य शामिल होंगे जो पहली बार विधायक बने हैं। विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए 78 विधायकों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 33, शिवसेना के 14 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ विधायक हैं। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे(यूबीटी) के 10 विधायक नए हैं, जबकि कांग्रेस से छह और राकांपा-शरदचंद्र पवार(एसपी) से चार नए विधायक चुने गए हैं।
वहीं इस बार छोटे दलों से भी दो विधायक ऐसे हैं जो पहली बार विधानसभा का हिस्सा होंगे, जबकि एक निर्दलीय विधायक भी सदन में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस बार मुंबई की 36 सीट में से नौ सीट पर पहली बार चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। इनमें शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार महेश सावंत और वरुण देसाई शामिल हैं। सावंत ने माहिम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे और मौजूदा शिवसेना विधायक सदा सरवणकर को हराया।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं देसाई ने ‘वांद्रे ईस्ट’ में राकांपा के जीशान सिद्दीकी को हराया। बोरीवली से जीतने वाले भाजपा के संजय उपाध्याय, शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़कर ‘अंधेरी ईस्ट’ सीट जीतने वाले मुरजी पटेल, अणुशक्तिनगर से राकांपा की सना मलिक, धारावी से कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ ऐसे नेताओं में शामिल हैं जो पहली बार विधायक बने है।
महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस के पूर्व नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया चव्हाण भोकर से विजयी होकर पहली बार विधायक बनीं। चव्हाण अब BJP में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। चुनाव में भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं। महाविकास आघाडी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra 78 leaders became mlas first time will be part assembly 27 percent new faces in maharashtra assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














