-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- After The Victory Of Mahayuti Rebel Leaders Are Trying To Return To The Party In Nashik
महायुति की जीत के बाद घर वापसी की कोशिश में जुटे बागी नेता, वफादारों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
- Written By: रीना पंवार
हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में नासिक में पूर्व नगरसेवक गणेश गिते, कमलेश बोडके, दिनकर पाटिल सहित 16 लोगों ने पार्टी के खिलाफ बगावत की थी और भाजपा के उम्मीदवारों को परेशानी में डाल दिया था।

(फोटो सोर्स सोशल मिडिया)
नासिक : विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद चुनाव के दौरान अपने ही उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करने वाले भाजपा के बागी कार्यकर्ताओं ने अब घर वापसी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। लेकिन, उनकी घर वापसी का पार्टी के वफादारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। पार्टी के वफादारों ने कहा है कि यदि बगावत करने वालों को फिर से पार्टी में शामिल किया जाता है तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे।
हालांकि, वापसी के लिए भाजपा में बगावत करने वालों ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करना शुरू कर दिया है। वहीं, पार्टी के निष्ठावानों ने स्पष्ट किया है कि वे बगावत करने वालों का विरोध करना जारी रखेंगे। इस संबंध में महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पूर्व ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन को बगावत करने वालों की रिपोर्ट भी सौंपी जाएगी।
टिकट न मिलने से कई ने कर दी थी बगावत
इस रिपोर्ट में कुछ वरिष्ठ पूर्व नगरसेवकों के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने चुनाव में विरोधी भूमिका निभाई थी। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में नासिक शहर के 3 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ चांदवड़ और बागलाण में भी भाजपा में बगावत हुई थी। इस दौरान पार्टी के सर्वाधिक नाराज सदस्यों ने अपने ही उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल कर भाजपा के उम्मीदवारों को परेशानी में डाल दिया था। पूर्व नगरसेवक गणेश गिते, कमलेश बोडके, दिनकर पाटिल सहित 16 लोगों ने पार्टी के खिलाफ बगावत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
वापसी के लिए कई नेताओं ने शुरू की कोशिश
नासिक पश्चिम में भाजपा की उम्मीदवार विधायक सीमा हिरे के खिलाफ पूर्व सभागृह नेता दिनकर पाटिल ने मनसे से उम्मीदवारी की थी। चांदवड़ में विधायक डॉ. राहुल आहेर के खिलाफ केदा आहेर ने बगावत की थी, जबकि जयश्री गरुड ने बालगाण में दिलीप बोरसे के खिलाफ बगावत की थी। इसके अलावा इंदुमती नागरे, पल्लवी पाटील, मुधकर हिंगमिरे, रवींद्र धिवरे ने विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों का प्रचार किया था।
महाराष्ट्र से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसके कारण पार्टी ने 7 पूर्व नगरसेवकों सहित 16 लोगों को पार्टी से निकालने की कार्रवाई की थी। लेकिन, अब चुनाव के बाद राज्य में महायुती की सरकार बनने की संभावना को देखते हुए इन बगावत करने वालों में से कुछ ने फिर से भाजपा नेताओं से मुलाकात कर घर वापसी की कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि, उनके प्रयासों का भाजपा के पदाधिकारियों ने विरोध किया है और वफादारों ने सामूहिक इस्तीफे का इशारा भी किया है।
After the victory of mahayuti rebel leaders are trying to return to the party in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














