- Hindi News »
- India »
- Cm Bhajanlal Sharma States That Eastern Rajasthan Canal Project Will Prove To Be A Boon For State
राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी नहर परियोजना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दावा
- Written By: विधी शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ERCP योजना के महत्व के बारे में बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ERCP योजना को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक परिवर्तनकारी और महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए राज्य के लिए वरदान बताया।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा (सोर्स:ट्विटर)
नई दिल्ली: राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर आखिरकार समझौता किया गया है। दरअसल, दोनों राज्यों में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। लेकिन अब इस मामले को सुलझाकर इस प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया गया है। हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रोजेक्ट के महत्व के बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि ERCP राज्य के लिए वरदान साबित होगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक परिवर्तनकारी और महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना राज्य के लिए वरदान साबित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की तीव्र जल कमी को दूर करने की पहल बताया। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना में 1,60,000 बोरवेल लगाए जाने हैं, जिससे राज्य की जल संबंधी गंभीर चुनौतियों को कम करने में काफी मदद मिलेगी।
देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने भरा नामांकन, भाजपा ने दो सीटों पर जीत का किया दावा
जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, तनाव के बीच अतिक्रमण पर एक्शन शुरू; 3,000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Explainer: मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी; यूपी में ज्यादा असर
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ERCP एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत में की थी। यह बहुत बड़ा काम है और मैं कह सकता हूं कि 1,60,000 बोरवेल लगाना राजस्थान के लिए वरदान साबित होगा। राजस्थान के अंदर यह बहुत बड़ी योजना होगी क्योंकि राजस्थान में पानी की बहुत कमी है।
सीएम शर्मा ने कहा कि सरोई और जोधपुर में परियोजना के लिए काम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह योजना विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। 9-10 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को राज्य का दौरा करेंगे। हम सभी उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को सांगानेर में एक सार्वजनिक रैली कर सकते हैं। प्रधानमंत्री की इस महीने राजस्थान की यह दूसरी यात्रा होगी। इस कार्यक्रम के दौरान उनके महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का उद्घाटन करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी का उद्देश्य पूर्वी राजस्थान में चंबल और उसकी सहायक नदियों जैसे नदियों से अधिशेष जल का दोहन करना है। इससे कोटा, जयपुर और भरतपुर सहित लगभग 13 जिलों की पेयजल और सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। राजस्थान में सीमित भूजल भंडार और असमान वर्षा पैटर्न होने के कारण यह राज्य भारत में सबसे अधिक पानी की कमी का सामना कर रहा है। ऐसे में यह पहल राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
बता दें कि यह परियोजना राज्य के शुष्क क्षेत्रों में जल सुरक्षा बढ़ाने और लाखों लोगों की आजीविका में सुधार लाने के व्यापक प्रयासों से भी जुड़ी है। ERCP परियोजना की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने 2017-18 में की थी। परियोजना के संशोधित संस्करण का उद्देश्य पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों, मध्य प्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्रों में पीने और औद्योगिक जल उपलब्ध कराना है। साथ ही दोनों राज्यों में 2.8 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई प्रदान करना भी उद्देश्य है, जिसमें राज्यों में मार्ग में स्थित टैंकों का पूरकीकरण भी शामिल है।
भाजपा से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
बताया जा रहा है कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ERCP लिंक परियोजना एक अंतर-राज्यीय नदी जोड़ो परियोजना है। इसका उद्देश्य पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों और मध्य प्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्रों को पीने और औद्योगिक जल उपलब्ध कराना है। यह भारत की नदियों को जोड़ने (ILR) के सरकार के राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना कार्यक्रम के तहत दूसरी परियोजना है। इस संशोधित PKC-ERCP लिंक की डीपीआर की तैयारी पहले से ही चल रही है। डीपीआर के परिणाम के आधार पर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOA) को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें लिंक परियोजना के कार्य का दायरा, पानी का बंटवारा, पानी का आदान-प्रदान, लागत और लाभ का बंटवारा, कार्यान्वयन तंत्र और चंबल बेसिन में पानी के प्रबंधन और नियंत्रण की व्यवस्था आदि शामिल होंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cm bhajanlal sharma states that eastern rajasthan canal project will prove to be a boon for state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














