अगले महीने लॉन्च होंगी बेहतरीन कारें, टाटा और मारुति के आएंगे ये मॉडल

Cars Launches In December: भारतीय बाजार में हर महीने कारें लॉन्‍च होती हैं। कुछ मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट और वर्जन को भी पेश किया जाता है। 2 दिसंबर से नई कारों की लॉन्चिंग शुरू हो जाएंगी।
Best cars to be launched next month, best models from Tata and Maruti will be launched
मारुति और टाटा की कारें। इमेज-एआई
Published on
Updated on

December 2025 Launch Car: भारत में हर महीने कई कारों को लॉन्‍च किया जाता है। अगे महीने कई कारों को पेश और लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस निर्माता द्वारा दिसंबर में किस गाड़ी को कब लॉन्‍च किया जा सकता है। हम बता रहे हैं।

मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता द्वारा दो दिसंबर को अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। यह कार Maruti E Vitara है। मारुति की ओर से यह पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले इस एसयूवी को जनवरी 2025 में ऑटो एक्‍सपो के दौरान पेश किया गया था।

Tata Safari

टाटा मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में टाटा सफारी की बिक्री की जाती है। निर्माता द्वारा इस एसयूवी को फिलहाल डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है, लेकिन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इस एसयूवी के पेट्रोल वर्जन को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। इस एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन है।

Tata Harrier

टाटा की ओर से सफारी के साथ ही साथ हैरियर को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को डीजल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाता है। मगर, इसे भी सफारी की तरह ही पेट्रोल इंजन के साथ भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। पेट्रोल इंजन के साथ हैरियर को भी दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्‍च किया जा सकता है।

Kia Seltos

किआ की ओर से भी मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्‍टॉस की बिक्री की जाती है। कार निर्माता कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरुआत भी इसी एसयूवी के साथ की थी। अब इस एसयूवी की नई जेनरेशन को बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसयूवी के नए वर्जन को 10 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया जाएगा।

कारों के प्राइस फाइनल नहीं

इन कारों के फाइनल प्राइस अभी कंपनियों की ओर से नहीं बताए गए हैं। लॉन्चिंग डेट पर प्राइस और कई नए फीचर से पर्दा उठने की संभावना है। अलग-अलग शहरों में प्राइस अलग-अलग होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com