-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Lok Sabha Opposition Leader Rahul Gandhi Targeted Pm Modi Regarding Gautam Adani Casec
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, अडानी मामले पर कसा तंज
- Written By: विधी शर्मा
संसद में विपक्षी दल का हंगामा जारी है। इसी बीच अब लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी ने अडानी मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी की जांच नहीं करवा सकते।

संसद में विपक्षी दल का हंगामा जारी। (फोटो-ANI)
नई दिल्ली: संसद में विपक्ष दल का अडानी मुद्दे और मणिपुर-संभल में हिंसा को लेकर विरोध जारी है। इस हंगामे के बीच बुधवार को लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने के लिए निकले थे। हालांकि, उन्हें गाजीपुर सीमा पर पुलिस अधिकारियों द्वारा रोका गया था। इसी के बाद अब गुरुवार को राहुल गांधी ने अडानी मामले को लेकर संसद में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही पीएम मोदी पर कटाक्ष भी किया गया।
लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला किया है। अमेरिकी अभियोजकों द्वारा गौतम अडानी को कथित रिश्वत मामले से जोड़ने के मुद्दे पर राहुल ने सरकार को घेरा है। इस दौरान राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी की जांच नहीं करवा सकते क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह खुद अपनी जांच करवा लेंगे।
राजनीति से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
राहुल गांधी अब अडानी मामले पर विपक्षी सांसदों के विरोध में शामिल हो गए हैं। राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी अडानी जी की जांच नहीं करवा सकते क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह खुद जांच करवा लेंगे। मोदी और अडानी एक हैं। दो नहीं हैं, एक हैं। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने अडानी मुद्दे पर अपने विरोध दर्शाते हुए एक खास जैकेट पहनी थी। इस जैकेट पर लिखा था कि मोदी अडानी एक है, अडानी सुरक्षित है। इस नारे के साथ विपक्षी सांसदों ने भाजपा के एक है तो सेफ है” के नारे पर फीकरी ली।
इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि भारतीय व्यापारियों के चरित्र और वैश्विक स्तर पर उनकी प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान लग गया है। पूरे देश ने उन पर (अडानी) बैन लगा दिया है क्योंकि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए और मामले की जांच के लिए जेपीसी का गठन करना चाहिए। एक व्यक्ति पूरे देश की छवि खराब कर रहा है।
देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
इस बीच, कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान खड़ी नजर आईं। गौरव गोगोई और जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल समेत विपक्षी नेताओं ने भी मोदी अडानी एक है, अडानी सुरक्षित है की जैकेट पहनी हुई थी। अडानी मुद्दे और मणिपुर और संभल में हिंसा को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के कारण शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही संसद की कार्यवाही ठप है।
बता दें कि शीतकालीन संसद का पहला सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था, जिसमें व्यवधानों के कारण दोनों सदनों को काफी पहले स्थगित कर दिया गया था। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। अडानी समूह ने अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। इस दौरान भाजपा ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की।
राहुल गांधी से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
अडानी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में सभी कानूनी उपाय अपनाए जाएंगे। अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की शिकायतें निराधार हैं और इनका खंडन किया गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जैसा कि अमेरिकी न्याय विभाग ने खुद कहा है कि अभियोग में लगाए गए आरोप अभी केवल आरोप हैं। जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते, तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाता है।
इस दौरान अडानी समूह की ओर से कहा गया कि समूह ने हमेशा अपने संचालन के सभी अधिकार क्षेत्रों में शासन, पारदर्शिता और विनियामक अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बयान में आगे कहा गया कि हम अपने स्टेकहोल्डर्स, पार्टनर्स, और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हमारी कंपनी कानून का पालन करने वाली कंपनी है। इस मामले में भी सभी कानूनों का पूर्णतः अनुपालन किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Lok sabha opposition leader rahul gandhi targeted pm modi regarding gautam adani casec
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
Jul 24, 2026 | 07:28 PMMathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














