अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने; जानें कौन हैं शीर्ष पर

Abhishek Sharma: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ 16 छक्कों के सहारे 148 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने; जानें कौन हैं शीर्ष पर
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma Creates History: बीसीसीआई द्वारा सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में पंजाब के लिए खेल रहे अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ 16 छक्के लगाए। वो टी20 मैच में 15 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

हैदराबाद में खेले जा रहे ग्रुप ए के मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने रविवार को 16 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 148 रनों की पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं 32 गेंदों पर शतक बनाकर ऋषभ पंत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा ने पहले ही 28 गेंदों पर शतक बनाकर इतिहास रच दिया था। वहीं अगर एक मैच में छक्के की बात करें तो अभिषेक के आगे केवल एक ही बल्लेबाज है।

पुनीत विष्ट ने लगाए हैं 17 छक्के

भारत के लिए पुनीत बिष्ट ने एक टी20 मैच में 15 से ज्यादा छक्का लगाने का कारनामा कर चुके हैं। 13 जनवरी, 2021 को चेन्नई में मेघालय और मिज़ोरम के बीच सैयद मुश्ताक अली टी20 मैच के दौरान, पुनीत ने अपनी 146 रन की पारी के दौरान 17 छक्के लगाए। उनके नाम ही सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है।

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा एक T20 मैच में सबसे ज़्यादा छक्के

खिलाड़ी टीम रन छक्के खिलाफ स्थान तारीख
पुनीत बिष्ट मेघालय 146* 17 मिजोरम चेन्नई 13 जनवरी, 2021
अभिषेक शर्मा पंजाब 148 16 बंगाल हैदराबाद 30 नवम्बर, 2025
श्रेयस अय्यर मुंबई 147 15 सिक्किम इंदौर 21 फरवरी, 2019
भानु पानिया बड़ौदा 134* 15 सिक्किम इंदौर 5 दिसम्बर, 2024
वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए 144 15 यूएई दोहा 14 नवम्बर, 2025
अभिषेक शर्मा इंडिया 135 13 इंग्लैंड मुंबई (WS) 2 फरवरी, 2025
ऋषभ पंत दिल्ली 116* 12 हिमाचल प्रदेश दिल्ली 14 जनवरी, 2018
उर्विल पटेल गुजरात 113* 12 त्रिपुरा इंदौर 27 नवम्बर, 2024
मुरली विजय CSK 127 11 RR चेन्नई 3 अप्रैल, 2010
सौरभ वाकास्कर रेलवे 118 11 दिल्ली वडोदरा 2 जनवरी, 2016
मोहम्मद अजहरुद्दीन केरल 137* 11 मुंबई मुंबई (WS) 13 जनवरी, 2021
युवराज चौधरी उत्तराखंड 123 11 कर्नाटक इंदौर 23 नवम्बर, 2024
उर्विल पटेल गुजरात 105* 11 उत्तराखंड इंदौर 3 दिसम्बर, 2024
अभिषेक शर्मा पंजाब 106* 11 मेघालय सौराष्ट्र 5 दिसम्बर, 2024
वैभव सूर्यवंशी RR 101 11 गुजरात टाइट्ंस जयपुर 28 अप्रैल, 2025

T20 मैच में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के बैटर फिन एलन के नाम है। एलन ने 12 जून, 2025 को ओकलैंड में वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए अपनी 151 रन की पारी के दौरान 19 छक्के लगाए।

एक T20 मैच में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम रन छक्के खिलाफ स्थान तारीख
फिन एलन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 151 19 वॉशिंगटन फ़्रीडम ओकलैंड 12 जून, 2025
क्रिस गेल रंगपुर 146* 18 डायनामाइट्स मीरपुर 12 दिसम्बर, 2017
साहिल चौहान एस्टोनिया 144* 18 साइप्रस एपिस्कोपी 17 जून, 2024
क्रिस गेल RCB 175* 17 पुणे वारियर्स बेंगलुरु 23 अप्रैल, 2013
पुनीत बिष्ट मेघालय 146* 17 मिजोरम चेन्नई 13 जनवरी, 2021
अभिषेक शर्मा पंजाब 148 16 बंगाल हैदराबाद 30 नवम्बर, 2025
ग्राहम नैपियर एसेक्स 152* 16 ससेक्स चेल्म्सफोर्ड 24 जून, 2008
दासुन शनाका सिन्हलीज़ 123 16 सारासेन्स कोलंबो (कोल्ट्स) 12 जनवरी, 2016
हज़रतुल्लाह ज़ज़ई अफगानिस्तान 162* 16 आयरलैंड देहरादून 23 फरवरी, 2019
फिन एलन न्यूज़ीलैंड 137 16 पाकिस्तान डुनेडिन 17 जनवरी, 2024
स्टीफन डोहेनी मुनस्टर रेड्स 150* 16 नाइट्स कॉर्क 18 जून, 2025
बंगाल के लिए इस मुकाबले में मोहम्मद शमा और आकाश दीप जैसे खिलाड़ी शामिल थे। उसके बावजूद अभिषेक ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अभिषेक शर्मा ने 148 रनों की पारी खेली। यह T20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com