शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का असर, एक हफ्ते में मालामाल हुआ रिलायंस; मार्केट कैप 28,282 करोड़ बढ़ा

Share Market: टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।
mukesh ambani reliance earn rupees 45000Cr in 5 days
मुकेश अंबानी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sensex Top-10 Companies Market Cap: सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 96,200.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 474.75 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स 86,055.86 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन घट गया।

RIL की कमाई में 28 हजार करोड़ का इजाफा

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 28,282.86 करोड़ रुपये बढ़कर 21,20,335.47 करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,347.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,45,676.11 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 13,611.11 करोड़ रुपये बढ़कर 15,48,743.67 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 13,599.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,92,725.97 करोड़ रुपये रहा।

SBI के मार्केट कैप में 6 हजार करोड़ की बढ़ोतरी

इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,671.41 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,644.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 6,415.28 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,185.15 करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस का वैल्यूएशन 6,273.15 करोड़ रुपये बढ़कर 6,47,961.98 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 35,239.01 करोड़ रुपये घटकर 11,98,040.84 करोड़ रुपये रह गया।

LIC के वैल्युएशन में 5 करोड़ का घाटा

एलआईसी का मूल्यांकन 4,996.75 करोड़ रुपये घटकर 5,65,581.29 करोड़ रुपये और टीसीएस का पूंजीकरण 3,762.81 करोड़ रुपये घटकर 11,35,952.85 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com