-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Chief Minister Mk Stalin Says Tamil Nadu Ready For Another Language War Over Hindi Imposition
Language War: हिंदी का वर्चस्व समाप्त होने तक लड़ेंगे…स्टालिन ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- Written By: अर्पित शुक्ला
Language War: स्टालिन ने दावा किया कि भारत के कई राज्यों ने भाषा नीति पर तमिलनाडु द्वारा निर्धारित मार्ग और उसके दृढ़ रुख को समझा है और उन्होंने अपनी चिंताएं व्यक्त करना शुरू कर दिया है।

CM स्टालिन (Image- Social Media)
चेन्नई: डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र पर राज्य में हिंदी थोपकर ‘भाषा युद्ध के बीज बोने’ का आरोप लगाया और कहा कि हिंदी के वर्चस्व की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टालिन ने कहा कि उनका राज्य किसी विशेष भाषा के खिलाफ नहीं है और किसी भी भाषा को सीखने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति के रास्ते में नहीं आएगा, लेकिन वह किसी भी अन्य भाषा को मातृभाषा तमिल पर हावी होने और उसे नष्ट करने की अनुमति नहीं देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
स्टालिन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित एक पत्र में कहा, ‘‘यही कारण है कि हम द्विभाषी नीति (तमिल और अंग्रेजी) का पालन कर रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि भारत के कई राज्यों ने भाषा नीति पर तमिलनाडु द्वारा निर्धारित मार्ग और उसके दृढ़ रुख को समझा है और उन्होंने अपनी चिंताएं व्यक्त करना शुरू कर दिया है।
हिंदी का वर्चस्व समाप्त नहीं होने तक लड़ेंगे
हिंदी का वर्चस्व समाप्त नहीं होने तक इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आश्वासन देते हुए स्टालिन ने कहा, ‘‘हम एक आंदोलन के वंशज हैं, जिसमें एक सिद्धांतवादी सेना थी जिसने तमिल की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।’’ स्टालिन ने कहा कि 1965 से ही द्रमुक का अनेक बलिदान के माध्यम से हिंदी से मातृभाषा की रक्षा करने का इतिहास रहा है। 1971 में कोयंबटूर में द्रमुक की छात्र इकाई द्वारा आयोजित हिंदी विरोधी सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि वह बलिदान देने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘तमिलनाडु में फिर होंगे विधानसभा चुनाव’, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को दी तैयार रहने की सलाह; क्या है मायने?
5 साल भी नहीं टिकेगी विजय की सरकार! एमके स्टालिन ने दिए बड़े संकेत, बताई TVK की सबसे बड़ी कमजोरी
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
स्टालिन ने कहा, ‘‘प्रभुत्व का विरोध करना और मातृभाषा की रक्षा करना द्रमुक के सदस्यों के खून में समाया हुआ है। यह भावना मेरे जीवन के अंत तक कम नहीं होगी।” बीते 21 और 22 फरवरी को कुड्डालोर की अपनी यात्रा को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को स्वीकार नहीं करेगा, भले ही केंद्र तमिलनाडु को 10,000 करोड़ रुपये देने की पेशकश करे। इस पर कुड्डालोर की एक छोटी सी बच्ची नानमुखी ने कहा था, ‘‘क्या होगा अगर केंद्र सरकार धन उपलब्ध नहीं कराती है? तब मैं दे दूंगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उस लड़की ने अपनी बचत में से 10,000 रुपये भेजे।
भाषा युद्ध के बीज बोने का आरोप
उन्होंने केंद्र सरकार पर भाषा युद्ध के बीज बोने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस बच्ची की तरह तमिलनाडु में एक करोड़ युवा नानमुखी हैं जो अपनी मातृभाषा की रक्षा के लिए तैयार हैं। स्टालिन ने कहा, ‘‘हम इसके लिए तैयार हैं… हम किसी अन्य भाषा के वर्चस्व की अनुमति नहीं देंगे।” इस बीच, द्रमुक के सदस्यों ने एनईपी के माध्यम से हिंदी थोपे जाने का दावा करते हुए इसके खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखा। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उलुंदुरपेट रेलवे स्टेशन के नाम वाले बोर्ड पर हिंदी अक्षरों को मिटा दिया।
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!
वहीं द्रमुक के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि सीबीएसई और मैट्रिकुलेशन स्कूलों के छात्रों को प्रदान किया जाने वाला तीसरी भाषा सीखने का अवसर सरकारी स्कूल के छात्रों को क्यों नहीं दिया जा रहा है। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीसरी भाषा सीखने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लेकिन अगर आप सीखना चाहते हैं, तो क्या स्टालिन यह कह रहे हैं कि आपको अपने बच्चों को द्रमुक द्वारा संचालित सीबीएसई या मैट्रिकुलेशन स्कूलों में दाखिला दिलाना चाहिए?” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Chief minister mk stalin says tamil nadu ready for another language war over hindi imposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
Jul 07, 2026 | 06:12 AMBirthday Horoscope 07 July 2026: सामाजिक सम्मान, यात्रा और नए अवसरों का साल, पढ़ें जन्मदिन का वार्षिक राशिफल
Jul 07, 2026 | 06:10 AMदेविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Jul 07, 2026 | 06:02 AMApple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














