-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tvk Vs Dmk Cm Vijay Pushpa Style Gesture Udhayanidhi Stalin Personal Attack
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
- Written By: अक्षय साहू
TVK-DMK Political Fight: तमिलनाडु विधानसभा में राजनीतिक जंग निजी हमलों तक पहुंची। उधयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय के तलाक केस पर तंज कसा, वहीं विजय ने 'पुष्पा' स्टाइल में विपक्ष पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय-उदयनिधि स्टालिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Udhayanidhi Stalin Attack CM Vijay Divorce: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों काफी तूफान मचा है, जो अब राजनीतिक टिप्पणी से होते हुए व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच चुकी है। हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के तलाक के केस को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी की। जिससे राज्य का सियासी पारा गरम हो गया। टीवीके नेताओं ने इसे अपमानजन करार दिया।
उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि राज्य के लोग उस पत्नी की कहानी जानते हैं जो चेंगलपट्टू कोर्ट में अपने पति को खोज रही है। इसे विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम द्वारा दिसंबर 2025 में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर तलाक याचिका की ओर इशारा माना जा रहा है। इस याचिका में उन्होंने 27 साल पुराने वैवाहिक संबंध को कानूनी रूप से खत्म करने की मांग की थी।
उदयनिधि ने विजय पर बोला हमला
उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह निंदनीय है कि विजय ने किसानों का अपमान करते हुए कहा कि उनके आंदोलन के पीछे विपक्षी दलों का हाथ है। किसानों के आंदोलन को उन्होंने एक छोटी कहानी बताकर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूं… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
சட்டப்பேரவையில் ஆளுநர் உரைக்கு பதிலுரை என்ற பெயரில் scripted அவதூறுகளை அள்ளிவீசி acting performance காட்டி இருக்கிறார் முதலமைச்சர். பேரவையின் live Camera-வை, சினிமா camera என்று நினைத்துக் கொண்டு அவர் பேச, அதனை எதிர்க்கட்சிகளின் குறுக்கீடுகள் இன்றி single take-இல் shoot செய்ய… pic.twitter.com/54XX1k929L — Udhay (@Udhaystalin) June 23, 2026
उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु के लोग उस पत्नी की कहानी भी जानते हैं जो चेंगलपट्टू कोर्ट में अपने पति को ढूंढ़ रही है। इसलिए विजय, फिलहाल इसे भूल जाइए। यह हाई-प्रोफाइल तलाक मामला अभी चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में चल रहा है और इसकी अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।
विजय ने एमके स्टालिन पर बोला था हमला
स्टालिन की यह तीखी टिप्पणी उस समय आई जब अभिनेता से राजनेता बने विजय ने विधानसभा में एक ‘लापता आदमी’ की कहानी सुनाई, जिसे एमके स्टालिन पर अप्रत्यक्ष हमला माना गया। विधानसभा में बोलते हुए विजय ने डीएमके पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन सार्वजनिक पैसों को वापस लाएगी, जिन्हें कथित तौर पर ‘पार्टी फंड’ के नाम पर गलत तरीके से इकट्ठा किया गया था।
मुख्यमंत्री विजय की इस टिप्पणी पर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार विरोध किया। उदयनिधि स्टालिन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसा आरोप तभी लगाना चाहिए जब उनके पास सबूत हों। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी और कहा कि मुख्यमंत्री को राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना जवाब पूरा करने दिया जाए। इसके बावजूद डीएमके सदस्य विरोध करते रहे।
पुष्पा स्टाइल में किया था इशारा
विजय ने अपने भाषण में कहा कि डीएमके सरकार के विपरीत, टीवीके सरकार कभी भ्रष्टाचार नहीं करेगी और न ही किसी को सरकारी खजाने को लूटने देगी। करीब 45 मिनट के अपने भाषण के अंत में विजय ने खाली विपक्षी बेंचों की ओर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के स्टाइल में इशारा भी किया था।
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay seeks permission from the Speaker and performs a cinematic gesture as he concludes his speech in the State Assembly. (Video source: Tamil Nadu State Assembly) pic.twitter.com/Y7BlOXHkYI — ANI (@ANI) June 23, 2026
यह इशारा पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के उस वायरल हाथ के इशारे की नकल माना गया, जो उन्होंने कांग्रेस के साथ चुनावी समझौते के बाद डीएमके मुख्यालय में किया था। उस समय इसे ‘सब कुछ तय हो गया’ या ’मामला खत्म’ होने का संकेत माना गया था।
सिनेमा हॉल बन गया विधानसभा
उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री के भाषण को “रील्स के लिए बनाया गया भाषण” बताया। उन्होंने कहा, टीवीके ने विधानसभा को सिनेमा हॉल बना दिया है। अब यहां सीटी बजाई जा रही है। जल्द ही मंत्री गाने बजाएंगे और आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे। मुख्यमंत्री का पूरा भाषण सिर्फ रील्स और सोशल मीडिया के लिए था।
यह भी पढ़ें- हम किसी की ‘बी-टीम’ नहीं… DMK के आरोपों पर भड़के CM विजय, स्टालिन पर …
उन्होंने कहा कि विजय के लगभग 30 मिनट के भाषण से कई रील्स बनाई जा सकती हैं। यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड और बनावटी था। उन्होंने फिर से अभिनय शुरू कर दिया है। स्पीकर ‘एक्शन’ और ‘कट’ बोल रहे हैं। आगे ‘वंस मोर’ भी होगा। मुख्यमंत्री स्पीकर से अभिनय करने की अनुमति मांग रहे हैं। अगली बार यहां कारवां, मेकअप आर्टिस्ट और स्टंट मास्टर भी आ जाएंगे। वे विधानसभा को शूटिंग स्पॉट में बदल देंगे।
Tvk vs dmk cm vijay pushpa style gesture udhayanidhi stalin personal attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














