-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Mdmk Dmk Alliance Break Tamilnadu Politics
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Tamilnadu Politics: MDMK ने DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी है। करीब 9 साल पुराना यह गठबंधन टूटने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

दुरई वाइको और एम. के. स्टालिन (सोर्स-सोशल मीडिया)
MDMK Breaks 9 Year Old Alliance With DMK: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए वाइको के नेतृत्व वाली मारुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एमडीएमके) ने डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग होने की औपचारिक घोषणा कर दी है। लगभग नौ वर्षों तक साथ रहने के बाद पार्टी ने चेन्नई में आयोजित जनरल काउंसिल और उच्च स्तरीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया।
पार्टी का आरोप है कि गठबंधन के भीतर उसकी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान को कमजोर करने की कोशिश की गई। एमडीएमके के इस फैसले को तमिलनाडु की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है, खासकर 2026 विधानसभा चुनाव के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच। पार्टी ने फिलहाल भविष्य के चुनावी गठबंधन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है और कहा है कि उचित समय पर इस पर फैसला लिया जाएगा। इस घटनाक्रम से राज्य की विपक्षी राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है।
चेन्नई में हुई बैठक में MDMK ने लिया फैसला
आपको बता दें कि यह फैसला चेन्नई के एग्मोर स्थित पार्टी के मुख्यालय में हुई जनरल काउंसिल और हाई-लेवल कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के ऑडिटर अर्जुनाराज ने की और इसमें एमडीएमके के महासचिव वाइको और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: मानसून सत्र के पहले पुलिसिया बल प्रदर्शन, सरकार का अड़ियल रवैया
Navabharat Nishanebaaz: कभी था इस देश में ‘सास-मत’, अब NDA का प्रचंड बहुमत
Tamil Nadu: CM विजय सरकार पर बरसे पलानीस्वामी, बोले- शासन चलाना फिल्मों में अभिनय जैसा नहीं, जिम्मेदारी लें
Navabharat Nishanebaaz: सरकार का क्यों नहीं अटेंशन, वांगचुक का कब तक अनशन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के भविष्य के राजनीतिक रास्ते और सहयोगी दल के साथ मतभेदों पर विचार-विमर्श करने के बाद नेतृत्व ने डीएमके गठबंधन से अलग होने का प्रस्ताव पारित किया।
एम. सेंथिल सेल्वन के DMK में जाने की अटकलें तेज
बता दें कि यह घटनाक्रम उन खबरों के बीच सामने आया है कि सिरकाझी के विधायक एम. सेंथिल सेल्वन जल्द ही डीएमके में शामिल हो सकते हैं। वह 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके के ‘राइजिंग सन’ (उगते सूरज) चुनाव चिह्न पर जीतने वाले दो विधायकों में से एक हैं। खास बात यह है कि सेंथिल सेलवन शनिवार को हुई जनरल काउंसिल की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिससे उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
राजनीतिक पहचान कमजोर करने का लगाया आरोप
एमडीएमके ने गठबंधन के तहत डीएमके के चुनाव चिह्न पर सिरकाझी और कडायानल्लूर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों सीटें जीतीं, हालांकि खबरों के मुताबिक चुनाव के बाद पार्टी की राजनीतिक दिशा और सत्ताधारी टीवीके सरकार को लेकर उसके बदलते रुख पर मतभेद सामने आए।
भविष्य के चुनावी गठबंधन पर उचित समय पर होगा फैसला
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सेंथिल सेल्वन कई मुद्दों पर नेतृत्व के रुख के खिलाफ थे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, सेंथिल सेलवन ने एमएलए पद से इस्तीफ़ा न देने का फैसला किया है। अगर वह औपचारिक रूप से डीएमके में शामिल होते हैं, तो उनके सिरकाजी से विधायक बने रहने की उम्मीद है, क्योंकि वह डीएमके के चुनाव चिह्न पर चुने गए थे।
MDMK ने DMK पर AIADMK से संबध बढ़ाने का आरोप
जनरल काउंसिल ने एक कड़े शब्दों वाला प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें डीएमके पर अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी एआईएडीएमके के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि यह “सबको पता” था कि डीएमके ने एआईए़डीएमके के साथ समझौता करने की संभावना तलाशी थी। एक ऐसा कदम जिसे एमडीएमके ने राजनीतिक रूप से अस्वीकार्य बताया।
ये भी पढ़ें – स्टालिन का मास्टरप्लान? चुनावी हार के बाद DMK ले सकती है बड़ा फैसला
भविष्य के चुनावी गठबंधन पर होगा फैसला
गौरतलब है कि बैठक में एक और उल्लेखनीय अनुपस्थिति दुरई वाइको की थी, जिनके दूर रहने के फैसले ने पार्टी के भीतर आंतरिक मतभेदों को लेकर और अटकलों को जन्म दिया है। एमडीएमके के औपचारिक रूप से गठबंधन से बाहर होने के साथ भविष्य की चुनावी लड़ाइयों से पहले तमिलनाडु के विपक्षी राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव की संभावना है।
Mdmk dmk alliance break tamilnadu politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM














