- Hindi News »
- India »
- Bjp Won Falta Assembly Seat Pm Narendra Modi Congratulate Debangshu Panda
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
BJP Wins Falta Assembly Seat: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने विशाल जीत दर्ज कर ली है। इस रिकॉर्ड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा उम्मीदवार को बधाई दी।
- Written By: प्रिया जैस

पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS)
PM Narendra Modi Congratulate Debangshu Panda: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद हो उठे। उन्होंने फाल्टा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक देबांग्शु पांडा की चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि फाल्टा की जनता ने अपनी राय जाहिर कर दी है! लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने की कोशिशें नाकाम रही हैं। फाल्टा में अभूतपूर्व अंतर से जीत हासिल करने के लिए देबांग्शु पांडा को बधाई। यह पश्चिम बंगाल की जनता के BJP में अटूट विश्वास का प्रमाण है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
जनता पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे बेहतरीन कार्यों को देख रही है, और यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर हमें अपना आशीर्वाद दिया है। पश्चिम बंगाल के सभी BJP कार्यकर्ताओं को उनके असाधारण प्रयासों के लिए मेरी बधाई। भविष्य में भी, हम पश्चिम बंगाल के विकास की दिशा में काम करते रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
चुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
ফলতার জনগণ তাঁদের মত জানিয়েছেন! গণতন্ত্র জিতেছে এবং ভীতিপ্রদর্শন পরাজিত হয়েছে। অভূতপূর্ব ব্যবধানে ফলতায় জেতার জন্যে শ্রী দেবাংশু পান্ডাজিকে অভিনন্দন। বিজেপির প্রতি পশ্চিমবঙ্গের মানুষের অটল বিশ্বাসেরই চিহ্ন এটি। বিভিন্ন ক্ষেত্রে পশ্চিমবঙ্গ সরকারের ব্যতিক্রমী কাজ মানুষ দেখছেন… — Narendra Modi (@narendramodi) May 24, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेरी हार्दिक बधाई। हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे।
देबांग्शु पांडा की जीत
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए, जबकि टीएमसी ने अपनी जमानत जब्त करा ली।
पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक 10,084 वोटों के साथ तीसरे, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान 7,783 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
यह भी पढ़ें – चुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
इतिहास में यह पहली बार
फाल्टा में हुए पुनर्मतदान के नतीजे दो मायनों में अनोखे हैं। जनवरी 1988 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से इतिहास में यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार को चौथा स्थान मिला है। 2011 के बाद से, जब 34 साल के वाम मोर्चे के शासन का अंत हुआ और तृणमूल कांग्रेस शासन की शुरुआत हुई, यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है।
फाल्टा में पुनर्मतदान 21 मई को हुआ था। देबांशु पांडा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में भाजपा की कुल सीटें अब 208 हो गई हैं।
Bjp won falta assembly seat pm narendra modi congratulate debangshu panda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













