-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp Is Planning To Ban Rss Uddhav Thackeray Big Claim
भाजपा RSS पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है: उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा
- Written By: शुभम सोनडवले
उद्धव ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है।

उद्धव ठाकरे (फोटो सोर्स: पीटीआई)
मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के समापन से पहले यहां अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने यह भी कहा कि “मोदी के नौकर की तरह व्यवहार कर रहे” निर्वाचन आयुक्त को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने के बाद हटा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, “जिस तरह उन्होंने शिवसेना का ‘उपयोग करो और फेंक दो’ तरीके से इस्तेमाल किया, वही खेल भविष्य में (आरएसएस के साथ) खेला जाएगा और यह बात (भाजपा अध्यक्ष जे पी) नड्डा ने कही है।”
ठाकरे एक अखबार में छपे नड्डा के इस बयान का हवाला दे रहे थे कि जब भाजपा छोटी पार्टी थी और कम ताकतवर थी, तब उसे आरएसएस की जरूरत थी लेकिन अब भाजपा बड़ी एवं अधिक मजबूत हो गयी है तथा वह “अपना संचालन खुद” करती है।
सम्बंधित ख़बरें
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
ठाकरे ने दावा किया, “नड्डा ने दावा किया कि अबतक आरएसएस की जरूरत थी, (लेकिन) अब हम समर्थ हैं और हमें आरएसएस की जरूरत नहीं है। यदि वे (भाजपा) सत्ता में आते हैं तो यह आरएसएस के स्वयंसेवकों के लिए बड़ा खतरा होगा क्योंकि वे (भाजपा) आरएसएस पर प्रतिबंध लगा देंगे।”
उन्होंने कहा कि अतीत में (तत्कालीन गृहमंत्री) सरदार वल्लभभाई पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। ठाकरे ने सवाल किया, “आरएसएस के सारे कार्यकर्ता आपको (नरेन्द्र मोदी को) प्रधानमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में, आप आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की योजना क्यों बना रहे हैं जिसने आपको राजनीतिक ताकत दी।”
उन्होंने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद हमें निर्वाचन आयुक्त को घर भेजना होगा जो मोदी के नौकर की तरह व्यवहार कर रहे हैं।” महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि जो भी भाजपा शासन के “नौकर” की तरह काम कर रहा है, उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। (एजेंसी)
Bjp is planning to ban rss uddhav thackeray big claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM










