- Hindi News »
- India »
- Bjp Cant Win 2026 Elections Alone Former State President Statement
BJP अकेले नहीं जीतेगी 2026 का चुनाव! पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बयान से मचा हड़कंप, साउथ में बढ़ी हलचल
Tamil Nadu News: एक टीवी चैनल के साउथ कॉन्क्लेव 2025 में पहुंचे के. अन्नामलाई ने कहा कि 2026 का चुनाव एक 'क्लासिक केस' होगा जहां भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी।
- Written By: अभिषेक सिंह

के. अन्नामलाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Politics: भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा 2026 का विधानसभा चुनाव अकेले नहीं जीत सकती। खास बात यह है कि यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी लगातार दक्षिण भारतीय राज्यों में विस्तार की कोशिशों में लगी हुई है।
एक टीवी चैनल के साउथ कॉन्क्लेव 2025 में पहुंचे अन्नामलाई ने कहा कि 2026 का चुनाव एक ‘क्लासिक केस’ होगा जहां भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विजय जैसे नए चेहरों के आने से चुनाव और रोमांचक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमके को सत्ता से बेदखल कर देना चाहिए।
बीजेपी-AIADMK का गठबंधन
खास बात यह है कि भाजपा ने राज्य में फिर से अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन किया है। कार्यक्रम के दौरान अन्नामलाई ने कहा कि यह पार्टी का बेहद व्यावहारिक फैसला है और इसके नतीजे 2026 में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम गठबंधन का हिस्सा हैं।’ उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए यह गठबंधन बेहद अहम है।
सम्बंधित ख़बरें
इधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
‘ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’, बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच CM मोहन यादव ने कसा तंज; जानें क्या कहा
‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
चेन्नई की हॉट सीटों पर TVK का कब्जा! CM स्टालिन पर लटकने लगी हार की तलवार, बेटे उदयनिधि की भी हालत खराब
‘2026 देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण’
उन्होंने कहा, ‘अगर आपने मुझसे छह महीने पहले पूछा होता, तो मैं कई चुनाव भाजपा के अकेले लड़ने पर ज़ोर देता। लेकिन जब नेतृत्व सभी पक्षों की बात सुनता है और यह ध्यान में रखते हुए निर्णय लेता है कि 2026 देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तो अंततः नेता सबकी बात सुनकर ही निर्णय लेते हैं।’
ई पलानीस्वामी होंगे सीएम फेस
एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा, ‘अमित शाह जी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि ईपीएस जी एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हम लोगों को भ्रमित नहीं कर सकते। पार्टी एक तरफ है, विचारधारा दूसरी तरफ। लोग एक नेता चाहते हैं और अगर वह ईपीएस हैं, तो हम उनका समर्थन करते हैं। वह 2026 में मुख्यमंत्री बनेंगे।’
यह भी पढ़ें: धनखड़ बोलेंगे तो सिंहासन डोलेंगे! तय हो गई समय और तारीख, दिल्ली से हरियाणा तक हलचल
आपको बता दें कि जब भारतीय जनता पार्टी ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन किया था तो तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था।
Bjp cant win 2026 elections alone former state president statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
May 04, 2026 | 03:56 PMइधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
May 04, 2026 | 03:52 PMबंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PMUP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
May 04, 2026 | 03:48 PM‘ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’, बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच CM मोहन यादव ने कसा तंज; जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 03:48 PMNagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
May 04, 2026 | 03:33 PM‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
May 04, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM











