-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ayodhya Dhannipur Mosque Trust Dissolves 4 Committees Due To Lack Of Funds
अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए जमा हुए केवल एक करोड़ रुपये, IICF ने कहा- शर्मिंदा करने वाली बात
- Written By: रीना पंवार
अयोध्या में धन्नीपुर मस्जिद का निर्माण कार्य पैसों की तंगी के कारण अधर में लटक गया है। इसके चलते इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने मस्जिद के विकास के लिए बनी चार समितियों को भंग कर दिया है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
लखनऊ : धन की कमी के कारण अयोध्या में धन्नीपुर मस्जिद का निर्माण नहीं हो पा रहा है। एक ओर जहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा भी हो गई है, वहीं मस्जिद निर्माण का काम पैसों की तंगी के कारण अधर में लटक गया है। मस्जिद निर्माण के लिए पिछले चार सालों में केवल एक करोड़ रुपये ही जुटाए जा सके हैं। इसके चलते मस्जिद के निर्माण कार्य की देखरेख के लिए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गठित ‘इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ (आईआईसीएफ) ने मस्जिद के विकास के लिए बनी चार समितियों को भंग कर दिया है।
फाउंडेशन, मस्जिद निर्माण परियोजना के लिए धन जुटाने में तेजी लाने की संभावना तलाश रहा है क्योंकि यह परियोजना धन की कमी से प्रभावित हो रही है। इस बारे में इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF)के मुख्य ट्रस्टी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारुकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 19 सितंबर को हुई IICF की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह बैठक फारुकी की अध्यक्षता में हुई थी। IICF के सदस्यों ने कहा कि अब उनका ध्यान बेहतर समन्वय स्थापित करने और विदेशी अंशदान (नियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत आवश्यक मंजूरियां हासिल करने की प्रक्रिया तेज करने पर है। इससे ट्रस्ट विदेशों से चंदा प्राप्त करने में समर्थ होगा।
यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया-इज़राइल-भारत मिलकर लाएंगे ‘आम-क्रांति’, मिलकर बनाएंगे पैदावार बढ़ाने का रोडमैप
चार वर्षों में जुटाए केवल एक करोड़ रुपये
फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वीकार किया कि अयोध्या के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ का भूखंड आवंटित किए जाने के बाद से पिछले चार वर्षों में केवल एक करोड़ रुपये जुटाया गया है जोकि शर्मिंदा करने वाली बात है। गौरतलब है कि 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद नये स्थल पर मस्जिद निर्माण के लिए यह भूखंड आवंटित किया गया था। फाउंडेशन के सचिव अतर हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ट्रस्ट ने इस संबंध में सभी जरूरी ब्यौरे केंद्र को मार्च में उपलब्ध करा दिए हैं और अब पूरा ध्यान आवश्यक मंजूरियां हासिल कर मस्जिद निर्माण परियोजना में तेजी लाने पर है।”
सम्बंधित ख़बरें
Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
3 करोड़ से ज्यादा की चोरी नहीं, आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए, स्वामी गोविंद देव गिरी बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
अनुराधा पौडवाल का सरकार पर निशाना, राम मंदिर में दान चोरी हुई, ऐसे भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?
यह भी पढ़ें- तिरुपति के लड्डू में चर्बी वाला घी, TDP बोली- लैब रिपोर्ट में फिश ऑयल का भी मिला जिक्र, सियासी जंग तेज
मस्जिद के लिए आवंटित की गई थी 5 एकड़ भूमि
जिन समितियों को भंग किया गया है, उनमें प्रशासनिक समिति, वित्त समिति, विकास समिति-मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला और मीडिया एवं प्रचार समिति शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने नौ नवंबर, 2019 को 2.77 एकड़ भूमि राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को सौंप दी थी। इसके साथ ही मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या में एक प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ भूमि आवंटित की थी। एक ओर जहां राम जन्मभूमि पर एक भव्य राम मंदिर लगभग बनकर तैयार है और 22 जनवरी, 2024 को राम लला की प्राणप्रतिष्ठा भी हो गई, वहीं मस्जिद निर्माण परियोजना धन की कमी के चलते सिरे नहीं चढ़ सकी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ayodhya dhannipur mosque trust dissolves 4 committees due to lack of funds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMविश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PM25 लाख की नेमप्लेट, 300 करोड़ का बंगला… जानिए शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की लग्जरी कहानी
Jul 15, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














