-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Andhra And Telangana Cms Chandrababu Naidu And Revanth Reddy Meeting To Resolve Pending Inter State Issues
आंध्र-तेलंगाना के बीच होगा विभागों का बंटवारा, दोनों CM मिलकर सुलझाएंगे 10 साल पुराने मुद्दे
- Written By: अंजू वशिष्ठ
10 साल बाद भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच परिसंपत्तियों के विभाजन, सरकारी संस्थानों, बकाया बिजली बिल, कर्मचारियों के उनके मूल राज्यों में स्थानांतरण जैसे कई मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। हैदराबाद अब केवल तेलंगाना की राजधानी है।

एन चंद्रबाबू नायडू और ए रेवंत रेड्डी (सौजन्य- सोशल मीडिया)
हैदराबाद: एन चंद्रबाबू नायडू और ए रेवंत रेड्डी शनिवार को अंतर-राज्यीय मुद्दों को लेकर मुलाकात करेंगे। दोनों राज्यों के बीच बंटवारे के बाद दस साल पहले हुआ समझौता खत्म होने जा रहा है। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच आने वाले समय के लिए राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के बटवांरे और कर्मचारियों के मूल राज्यों में भेजे जाने पर बातचीत होगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के उनके समकक्ष ए रेवंत रेड्डी लंबित अंतर-राज्यीय मुद्दों के हल के लिए शनिवार को यहां बैठक करेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह बैठक शाम को सरकारी महात्मा ज्योति राव फुले प्रजा भवन में होगी। आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के बंटवारे से दो जून 2014 को तेलंगाना अस्तित्व में आया था।
आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014
विभाजन के 10 साल बाद भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच परिसंपत्तियों के विभाजन, सरकारी संस्थानों, बकाया बिजली बिल, कर्मचारियों के उनके मूल राज्यों में स्थानांतरण जैसे कई मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के अनुसार, हैदराबाद इस वर्ष दो जून से दोनों राज्यों की साझा राजधानी नहीं रही। हैदराबाद अब केवल तेलंगाना की राजधानी है।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
हैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
ये भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा अखिलेश का फैसला, सपा के लिए दिल्ली नहीं यूपी है ज़रूरी
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम (2014) की नौवीं अनुसूची और 10वीं अनुसूची में सूचीबद्ध अविभाजित राज्य के विभिन्न सरकारी संस्थानों और निगमों की दोनों राज्यों के बीच बंटवारे की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, क्योंकि कई मुद्दों पर आम सहमति नहीं बन पाई है।
विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेताओं ने यहां मांग की कि तेलंगाना सरकार आंध्र से कुछ गांवों को तेलंगाना में वापस लाने के लिए दबाव बनाए। पोलावरम परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभाजन के समय इन गांवों को आंध्र प्रदेश में मिला दिया गया था।
ये भी पढ़ें- हाथरस कांड का मुख्य आरोपी करता था मनरेगा में नौकरी, 10 साल से भोले बाबा का खास…
दोनों नेताओं के बीच वार्ता की पहल करते हुए नायडू ने पिछले सप्ताह तेलंगाना के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था और दोनों राज्यों के विभाजन के वक्त के अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने के लिए छह जुलाई को एक बैठक का प्रस्ताव रखा था। रेवंत रेड्डी ने नायडू बैठक के लिए सहमत हो गए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Andhra and telangana cms chandrababu naidu and revanth reddy meeting to resolve pending inter state issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














