-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Prakash Madhukar Prime Accused In Hathras Stampede Case Has Job In Mnrega And Bhole Baba Main Sevadar Arrested Police
हाथरस कांड का मुख्य आरोपी करता था मनरेगा में नौकरी,10 साल से भोले बाबा का खास… जानें कौन है देव प्रकाश?
- Written By: राहुल गोस्वामी
हाथरस कांड का मुख्य आरोपी को तो पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। देव प्रकाश मधुकर ही वो आदमी था जिसने सत्संग का आयोजन कराया था। इसी ने SDM सिंकदराराऊ से कार्यक्रम की परमीशन ली थी। देव प्रकाश मूल रूप से एटा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

(डिज़ाइन फोटो)
हाथरस: जहां उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग में मची भयंकर भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर अब पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, भोले बाबा पक्ष के वकील का दावा है कि देव ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है। देव प्रकाश हादसे वाले दिन से ही फरार था। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस FIR में भी हादसे का मुख्य आरोपी देव प्रकाश को ही बनाया गया था। इसी ने पूरे सत्संग आयोजन की कमान संभाली हुई थी। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी।
कौन है देव प्रकाश देवधर
खबरों की माने तो देव प्रकाश देवधर हाथरस जिले के सिकंदराराऊ की मोहल्ला दमदपुरा नई कॉलोनी का रहवासी है। वह एटा जिले की अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर गादरी के मजरा सलेमपुर का मुलनिवासी है। आज भी गांव में उसकी संपत्ति बताई जा रही है। वहां देव प्रकाश के माता-पिता भी रहते हैं। साल 2014 में अपना पैतृक गांव छोड़कर देव प्रकाश सिकंदराराऊ में जाकर रहने लगा था।
मनरेगा में है तैनात
यह भी खबर है कि, देव प्रकाश एटा जिले में मनरेगा में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। वह काफी सालों से नारायण साकार हरि के सत्संगों से जुड़ा रहा है। वहीं 10 साल पहले सिकंदराराऊ आते ही उसकी रूचि भोले बाबा में और ज्यादा बढ़ गई। वह बाबा के मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ा है और बढ़चढ़ कर सत्संगों के कामों में भाग लेता आया है।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
नारायण साकार हरि का खास
उसकी यही लग्न और निष्ठा को देखते हुए नारायण साकार हरि ने उसे मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी दे दी थी। अब 123 मौतों का मुख्य आरोपी मानते हुए पुलिस ने देव प्रकाश को ही गिरफ्त में लिया है। मनरेगा में उसके खिलाफ सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई जारी है। हालांकी भोले बाबा पक्ष के वकील के अनुसार वह एक इंजीनियर और हृदय रोगी हैं। वकील ने कहा कि, चिकित्सकों की राय में उसकी हालत अब स्थिर है और इसलिए जांच में शामिल होने के लिए उसने आत्मसमर्पण किया है।
हाल ही में, सुप्रीम कोर्च के वकील ने दावा किया था कि मधुकर उन सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का प्रतिनिधित्व करता है, जिनकेसत्संग में भगदड़ मची थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मधुकर की गिरफ्तारी के लिए मदद करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इस मामले में बीते गुरुवार तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Prakash madhukar prime accused in hathras stampede case has job in mnrega and bhole baba main sevadar arrested police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PM‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 02, 2026 | 08:27 PM‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










